Mahindra ने भारत में लॉन्च किया इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर Treo, कीमत 2.22 लाख रुपये

Treo एक एडवांस्ड इलेक्ट्रिक अंतिम मील मोबिलिटी समाधान है जिसका मुख्य रूप से मेट्रो फीडर और अन्य दूसरे साझा मोबिटिली अपयोगों को मेट्रो शहरों में पहुंचाना है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 12:07 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 09:36 AM (IST)
Mahindra ने भारत में लॉन्च किया इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर Treo, कीमत 2.22 लाख रुपये
Mahindra ने भारत में लॉन्च किया इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर Treo, कीमत 2.22 लाख रुपये

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपना नया रेंज का थ्री-व्हीलर Treo लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 2.22 लाख रुपये (एक्स शोरूम बेंगलुरू) रखी है। Treo एक एडवांस्ड इलेक्ट्रिक अंतिम मील मोबिलिटी समाधान है जिसका मुख्य रूप से मेट्रो फीडर और अन्य दूसरे साझा मोबिटिली अपयोगों को मेट्रो शहरों में पहुंचाना है।

Treo को चार वेरिएंट्स - Treo SFT, Treo HRT, Treo Yaari SFT और Treo Yaari HRT में लॉन्च किया गया है। Treo में ड्राइवर के साथ चार लोग आसानी से बैठ सकते हैं। वहीं, Treo Yaari में ड्राइवर समेत 5 लोग बैठ सकते हैं। SFT एक सॉफ्ट टॉप मॉडल है। वहीं, HRT एक हार्ड टॉप मॉडल है।

Treo को फुल-चार्ज होने में 3 घंटे 50 मिनट का समय लगता है। वहीं, Treo Yaari को फुल चार्ज होने में 2 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। Treo में 7.47 kW की लीथियम-आयन बैटरी लगी हुई है जो कि 5.4 kW की पावर और 30 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। फुल चार्ज होने में यह 130 किलोमीटर तक का सफर तय करने में सक्षम है। Treo Yaari रेंज में 3.69 kW लिथियम आयन बैटरी लगाई गई है जो कि 2 kW का पावर और 17.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसकी क्षमता 80 किलोमीटर तक की है। ज्यादा पावरफुल बैटरी के साथ Treo की स्पीड 45 kmph है। वहीं Treo Yaari की स्पीड 24.5 kmph है। इसके अलावा हेलिकल स्प्रिंग कपल्ड के साथ हैम्पेनर और हाईड्रॉलिक शॉप एब्जॉर्बर अपफ्रंट और रियर में लीफ स्प्रिंग्स दिए गए हैं जो कि रिजिड एक्सल पर चढ़ा हुआ है। Treo रेंज में हाईड्रॉलिक ब्रेक्स दिए गए हैं। वहीं, Treo Yaari में मैकेनिकल ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।

महिंद्रा इलेक्ट्रिक Treo पर 24 महीने और 50,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है। वहीं, Treo Yaari पर 18 महीने और 30,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है। 

chat bot
आपका साथी