Lamborghini Aventador SVJ भारत में हुई लॉन्च, सेकंड्स में पकड़ लेती है 0 से 200 kmph की रफ्तार

Lamborghini Aventador Superveloce Jota या SVJ को दुनिया के सामने 2018 के शुरुआत में पेश किया गया था और यह शायद Aventador के लिए अंतिम तूफान है।

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 01:10 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 07:39 PM (IST)
Lamborghini Aventador SVJ भारत में हुई लॉन्च, सेकंड्स में  पकड़ लेती है 0 से 200 kmph की रफ्तार
Lamborghini Aventador SVJ भारत में हुई लॉन्च, सेकंड्स में पकड़ लेती है 0 से 200 kmph की रफ्तार

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Lamborghini की बेसब्री से इंतजार की जा रही Aventador को अब नए अवतार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने Lamborghini Aventador SVJ को भारत में लॉन्च कर दिया है। इतना ही नहीं भारत में पहली Lamborghini Aventador SVJ को बैंगलोर, कर्नाटक में डिलीवर भी किया गया, जिससे पता चलता है कि यह एक लिमिटेड एडिशन सुपरकार है। Lamborghini Aventador Superveloce Jota या 'SVJ' को दुनिया के सामने 2018 के शुरुआत में पेश किया गया था और यह शायद Aventador के लिए अंतिम तूफान है। बता दें जिस समय कंपनी ने इसे पेश किया था, उस समय कहा था कि इसके सिर्फ 900 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी और इसमें से एक भारतीय बाजार में उतार दी गई है। Aventador SVJ की कीमत 8.5 करोड़ रुपये से अधिक होगी। जी हां, इसकी कीमत Aventador S से भी ज्यादा है।

Lamborghini Aventador SVJ में 6.5 लीटर का V12 नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 770bhp की पावर और 720Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Aventador SV के मुकाबले इसकी पावर 20 bhp ज्यादा और Porsche GT2 के मुकाबले 70 bhp ज्यादा है। 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में इसे 2.8 सेकंड का वक्त लगता है और 0 से 200 kmph की रफ्तार पकड़ने में 8.6 सेकंड का वक्त लगता है। कार की टॉप स्पीड 349 kmph है।

पिछले मॉडल के मुकाबले लेम्बोर्गिनी अवेंटाडोर SVJ में कई ऐसे बदलाव किए गए हैं, जो इसे एकदम नया और दिलचस्प बनाते हैं। कार में साइड स्कर्ट्स, कार्बन-फाइबर इंजन कवर और साइड एयर इंटेक्स पहले से काफी बड़े और नए डिजाइन के दिए गए हैं। इसके अलावा इसके पीछे के हिस्से में भी कई नई चीजों को शामिल किया गया है, जैसे इसमें नया डिफ्यूजर और एक्टिव रियर विंग लगाया गया है। इसके अलावा इसमें पीछे नया डुअल-एग्जॉस्ट भी लगाया गया है।

यह भी पढ़ें:

2019 Maruti Suzuki Baleno की बुकिंग शुरू, लेकिन करना पड़ सकता है लंबा इंतजार

Yamaha की ये नई बाइक्स सड़क दुर्घटना को करेंगी कम, जुड़ा यह फीचर

chat bot
आपका साथी