Ford Endeavour पावरफुल इंजन और स्टाइलिश लुक के साथ भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

Ford Endeavour (2019) भारत में लॉन्च हो गई है। Ford Endeavour की नई जेनरेशन साल 2016 में लॉन्च हुई थी

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 02:06 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 09:14 PM (IST)
Ford Endeavour पावरफुल इंजन और स्टाइलिश लुक के साथ भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत
Ford Endeavour पावरफुल इंजन और स्टाइलिश लुक के साथ भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Ford Endeavour (2019) भारत में लॉन्च हो गई है। Ford Endeavour की नई जेनरेशन साल 2016 में लॉन्च हुई थी। इसके तीन साल बाद अब Ford (फोर्ड) ने अपनी इस SUV का फेसलिफ्ट मॉडल भारतीय बाजार में उतारा है। नई लॉन्च की बात करें तो फुल-साइज SUV सेग्मेंट में Ford Endeavour Facelift का मुकाबला Mahindra से लेकर Toyota और Skoda की कारों से होगा। Ford (फोर्ड) की 2019 Endeavour Facelift मॉडल की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 28.19 लाख रुपये है, जो इसके टॉप-एंड मॉडल पर 32.97 लाख रुपये तक जाती है।

वेरिएंट- नई Ford Endeavour दो वेरिएंट में लॉन्च की गई है। इनमें Titanium और Titanium+ (Titanium Plus) शामिल है।

Titanium वेरिएंट (2.2-L)- इसमें 2.2-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। इसमें 4x2 ड्राइवलाइन सिस्टम दिया गया है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इस कार में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड दिया गया है। Titanium वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 28.19 लाख रुपये है। इस वेरिएंट में ग्राहकों को 14.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा।

Titanium Plus (2.2-L)- Titanium Plus के 2.2-लीटर डीजल इंजन की बात करें, तो इसमें 4x2 ड्राइवलाइन सिस्टम दिया गया है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इस कार में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है। Titanium Plus के 2.2-लीटर डीजल इंजन की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 30.60 लाख रुपये है। इस वेरिएंट में 12.62 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।

Titanium Plus (2.2-L)- Titanium Plus के 3.2-लीटर डीजल इंजन में 4x4 ड्राइवलाइन सिस्टम दिया गया है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है। Titanium Plus के 3.2-लीटर डीजल इंजन की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 33.31 लाख रुपये है।

इनसे है मुकाबला- नई Ford Endeavour का भारतीय बाजार में Mahindra Alturas, Toyota Fortuner और Mitsubishi Pajero Sport जैसी SUV से होगा।

सेफ्टी- 2019 Ford Endeavour के स्टैंडर्ड वेरिएंट में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं। वहीं, Titanium+ वेरिएंट में 7 एयरबैग्स दिए गए हैं।

फीचर्स- 2019 Ford Endeavour में पुश-बटन इंजन दिया गया है। इसके अलावा इसमें पेनोरामिक रनरूफ जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:

भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 सबसे लेटेस्ट कारें, जानें कीमत और फीचर्स

सड़क पर गाड़ी चलाते समय इन 8 गलतियों से कट सकता है चालान, हो सकती है जेल    

chat bot
आपका साथी