Yamaha भारत में जल्द लांच कर सकता है इलेक्ट्रिक स्कूटर, सामने आई ये जानकारी

यामाहा इंडिया ने हाल ही में भारत में अपनी FZ X मोटरसाइकिल को लांच किया है। अब खबर आ रही है कि कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक के क्षेत्र में कदम रखने जा रही है और जल्द ही एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच करने की योजना बनाई है।

By Rishabh ParmarEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 02:18 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:12 AM (IST)
Yamaha भारत में जल्द लांच कर सकता है  इलेक्ट्रिक स्कूटर, सामने आई ये जानकारी
Yamaha भारत में जल्द लांच कर सकता है इलेक्ट्रिक स्कूटर

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने उड़ान भरना शुरू कर दिया है, इस बात से तो सभी परचित हैं। भारत सरकार भी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तरफ बढ़ावा दे रही है। हाल ही में सरकार ने फेम II स्कीम रिवाइज्ड की है। जिसके तहत घरेलू इलेक्ट्रिक वाहनों पर ग्राहकों को सब्सिडी बढ़ा दी गई है। लेकिन फिलहाल भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पर्याप्त संसाधन जैसे चार्जिंग प्वाइंट आदि कम है। इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए देश को एक लंबा सफर तय करना होगा। उसके बाद ही भारत की जनता इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर पूरी तरह भरोसा जता सकती हैं।

कुछ वाहन निर्माता कंपनियां पहले से ही भारत में ईवी की पेशकश कर रहे हैं, कुछ लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं, और कुछ अभी भी एक योजना पर काम कर रहे हैं। इसमें भारत यामाहा भी शामिल होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जापानी वाहन निर्माता अब भारत में एक ई स्कूटर लाने पर विचार कर रहा है, क्योंकि भारत में धीरे-धीरे ही सही लेकिन इलेक्ट्रिक व्हीकल स्थिर हो रहे हैं, देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल गति पकड़ना शुरू कर चुका है।

यामाहा भारत में एक विकसित ईवी पेश करने पर विचार कर रही है। हालाँकि, कंपनी पहले यह देखना चाहती है कि भारत की EV नीति और साथ ही EV अपनाने का रोडमैप कैसे विकसित होता है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी भारत में ईवी को आगे बढ़ाने के लिए काफी इच्छुक है, बशर्ते सरकार की नीतियां इस तरह के अपनाने के लिए अधिक अनुकूल हों और इस तरह की योजनाएं देश में एक अभिन्न ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से समर्थित हों।

जानकारी के लिए बता दें कंपनी ने हाल ही में Yamaha Fascino 125 FI Hybrid और Yamaha RayZR Hybrid का खुलासा किया है। दोनों स्कूटरों में हाइब्रिड तकनीक है, यानी पेट्रोल इंजन इलेक्ट्रिक पावर से मजबूत होंगे, और जल्द ही यहां लॉन्च होने की उम्मीद है। यामाहा ने बताया हाइब्रिड स्कूटर भारत के ईवी बाजार में कंपनी के प्रवेश के लिए पहला ठोस कदम है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि भारत के लिए बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर प्लेटफॉर्म पर काम चल रहा है। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल दुनिया भर के अन्य बाजारों के लिए भी किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी