Upcoming Volkswagen Cars: फाॅक्सवैगन की भारत में बड़ी तैयारी इस साल लाॅन्च की जाएंगी कई कार, कीमत हो सकती है 9 लाख

फाॅक्सवैगन ने रूस-स्पेक पोलो सेडान से हाल ही में पर्दा उठाया है जो इस अपकमिंग कार में बारे में हमें जानकारी देने में मदद करता है। कंपनी Vento को 2021 की दूसरी छमाही में 9 लाख और 13 लाख रुपये के बीच की कीमतों के साथ लाॅन्च कर सकती है।

By BhavanaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 09:10 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 02:14 PM (IST)
Upcoming Volkswagen Cars: फाॅक्सवैगन की भारत में बड़ी तैयारी इस साल लाॅन्च की जाएंगी कई कार, कीमत हो सकती है 9 लाख
Volkswagen की अपकमिंग कार का टीजर (फोटो साभार: फॉक्सवैगन)

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Upcoming Volkswagen Cars: भारत में एसयूवी के प्रति लगाव आज भी ग्राहकों में बरकरार है, और इसके भविष्य में लुप्त होने के भी कोई संकेत नहीं है, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वाहन निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट को भुनाने के लिए अधिक से अधिक एसयूवी लाॅन्च करने की योेजना बना रही हैं। इसी क्रम में फाॅक्सवैगन भी अपनी नई एसयूवी को लेकर कतार में है। जर्मन ऑटोमेकर द्वारा हाल ही में इस बात की पुष्टि की गई है, कि कंपनी अपनी साल की सबसे पहली एसयूवी को मार्च 2021 में लॉन्च करेगी।

Volkswagen Taigun: फॉक्सवैगन ताइगुन इस सूची की पहली कार है, जिसे हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस की टक्कर में इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा। यह कार कंपनी की साल 2021 की सबसे महत्वपूर्ण लॉन्च में से एक है। जिसे पहली बार ऑटो एक्सपो 2014 में प्रदर्शित किया गया था। ताइगुन को MQB A0-IN प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो VW  ग्रुप ने भारत के लिए तैयार किया है। इस कार में 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन का प्रयोग किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 20 से 25 लाख के बीच तय की जाएगी।

Volkswagen Vento: फाॅक्सवैगन ने रूस-स्पेक पोलो सेडान से हाल ही में पर्दा उठाया है, जो इस अपकमिंग कार में बारे में हमें जानकारी देने में मदद करता है। कंपनी वेन्टो को 2021 की दूसरी छमाही में 9 लाख और 13 लाख रुपये के बीच की कीमतों के साथ लाॅन्च कर सकती है। जिसमें BS6 कंम्पलाइंट 1.0.लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। वहीं दावा किया जा रहा है कि कंपनी इसे सीएनजी किट के साथ भी उतार सकती है। जो भारत में Verna, Ciaz और Honda City के सेगमेंट में जगह बनाएगी।

New Compact-SUV: इस सूची की तीसरी कार के बारे में हम अभी कोई पुष्टि नहीं की सकते हैं, लेकिन यह जरूर है कि कंपनी भविष्य में एक नई कॉम्पैक्ट-एसयूवी लॉन्च करेगी। जाहिर है, इसे सस्ती कीमत में लाॅन्च किया जाएगा। जो इस वाहन की सफलता की कुंजी होगी। हाल ही में कंपनी ने एक टीजर इमेज जारी कर इस कार की लांचिंग की पुष्टि कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह कार एटलस क्रॉस हो सकती है। जो एक लंबी बोनेट के साथ उपलब्ध है। यह क्रॉसओवर कूप एसयूवी वर्तमान में चीन और मध्य पूर्व सहित कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रिकी के लिए उपलब्ध है।

नोट: यहां दी गई जानकारी कंपनी द्वारा जारी अधिकारिक टीजर के बेस पर है। इन गाडियों के अलावा के नए वर्जन को भी भारत मे लाॅन्च किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी