TVS Motor की बिक्री में आई 33 फीसद की गिरावट, जानें कितने बेचे वाहन

TVS मोटर कंपनी की जून 2020 में कुल बिक्री (घरेलू+निर्यात) 198387 यूनिट्स की रही है।

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 12:24 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 12:24 PM (IST)
TVS Motor की बिक्री में आई 33 फीसद की गिरावट, जानें कितने बेचे वाहन
TVS Motor की बिक्री में आई 33 फीसद की गिरावट, जानें कितने बेचे वाहन

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। TVS मोटर कंपनी की जून 2020 में कुल बिक्री (घरेलू+निर्यात) 198,387 यूनिट्स की रही है। कंपनी ने जून 2019 में बेची गई 297,102 यूनिट्स के मुकाबले 33.22 फीसद की गिरावट हासिल की है। साल-दर-साल बिक्री भले ही कंपनी की कम रही है, लेकिन जून में डिस्पैच में तीन गुना वृद्धि देखी गई है, क्योंकि इस साल मई महीने में कंपनी ने 59,000 यूनिट्स ही रोल आउट की है।

TVS ने अपने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से ढील दिए जाने के साथ कंपनी ने घरेलू खुदरा और निर्यात दोनों में तेजी देखी है। कंपनी ने यह भी कहा कि उसे जून महीने में सप्लाई चेन में भी बाधाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन कंपनी ने इस महीने इन समस्याओं को दूर करने के लिए कई प्रयास किए हैं।

TVS ने जून महीने में 32.59 फीसद की गिरावट के साथ 191,076 टू-व्हीलर्स डिस्पैच किए हैं, जबकि जून 2019 में यह आंकड़ा 283,461 यूनिट्स का रहा था। घरेलू टू-व्हीलर बिक्री की बात करें तो कंपनी ने पिछले महीने 36 फीसद की गिरावट के साथ 144,817 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि जून 2019 में यह आंकड़ा 226,279 यूनिट्स का रहा था। मोटरसाइकिल की बिक्री की बात करें तो कंपनी ने 84,401 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि जून 2019 में यह आंकड़ा 131,331 यूनिट्स का रहा था। स्कूटर्स की बिक्री की बात करें तो कंपनी ने 65,666 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि इससे बीते वर्ष यह आंकड़ा 99,007 यूनिट्स का रहा था।

TVS मोटर कंपनी के निर्यात की बात करें तो जून 2019 में 24 फीसद की गिरावट के साथ कंपनी ने 53,123 यूनिट्स का निर्यात किया है। जून 2019 में यह आंकड़ा 69,900 यूनिट्स का रहा था। हालांकि, मई 2020 की तुलना में जून महीने में कुल निर्यात का आंकड़ों में भारी वृद्धि देखी गई है। 

chat bot
आपका साथी