'Made in India' इलेक्ट्रिक बाइक की भारत में धूम, महज दो महीने में मिली एक लाख से ज्यादा बुकिंग

इस घोषणा के साथ एक बार फिर से यह साबित हो गया है कि देश में इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति में सिर्फ दोपहिया वाहन शामिल हैं eBikeGo के अनुसार लोगों द्वारा बुकिंग के रूप में भुगनात की गई राशि लगभग 1000 करोड़ है।

By BhavanaEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 03:27 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:37 AM (IST)
'Made in India' इलेक्ट्रिक बाइक की भारत में धूम, महज दो महीने में मिली एक लाख से ज्यादा बुकिंग
eBikeGo के अनुसार बुकिंग के रूप में भुगनात की गई राशि लगभग 1,000 करोड़ है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। eBikeGo Rugged: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ते लोगों के कदम एक नई दिशा दिखा रहे हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है, कि कुछ सालों में भारतीय सड़कों पर पूरी तरह से सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों का राज होगा। दरसअल, eBikeGo ने सोमवार यानी आज इस बात की घोषणा की है, कि उसे अपनी इलेक्ट्रिक बाइक के लिए एक लाख से अधिक ऑर्डर मिले हैं, जिसे दो महीने पहले भारत में लॉन्च किया गया था।

इस घोषणा के साथ एक बार फिर से यह साबित हो गया है, कि देश में इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति में सिर्फ दोपहिया वाहन शामिल हैं, यह Rugged e-bike दो वेरिएंट- G1 और G1+ में उपलब्ध है, और इसकी कीमत लगभग 85,000 रुपये से शुरू होती है, और 1.05 लाख तक जाती है। ये कीमतें एक्स शोरूम और सब्सिडी से पहले की हैं। 

दिवाली के लिए पेश किए नए कलर विकल्प

eBikeGo के अनुसार लोगों द्वारा बुकिंग के रूप में भुगनात की गई राशि लगभग 1,000 करोड़ है। बता दें, eBikeGo रग्ड 'अब तक की सबसे शक्तिशाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल' है, कंपनी देश भर में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने पर भी काम कर रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक eBikeGo ने तीन राज्यों - उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में रग्ड की मास्टर फ्रेंचाइजी बंद कर दी है, और कुल 22 डीलरशिप को स्थापित किया है।कंपनी का कहना है कि वह आने वाले महीनों में 50,000 बुकिंग का लक्ष्य लेकर चल रही है। दिवाली के लिए रग्ड बाइक को चार नए कलर ऑप्शन- रेड, ब्लू, ब्लैक और रग्ड स्पेशल एडिशन में भी लॉन्च किया गया है।

सिंगल चार्ज में मिलने वाली रेंज

रग्ड ई-बाइक में एलसीडी क्लस्टर, एक यूएसबी चार्जिंग स्लॉट मिलता है, और इसे स्मार्टफोन का उपयोग करके लॉक या अनलॉक किया जा सकता है। रग्ड एक मेड-इन-इंडिया उत्पाद है जिसके मूल में 3kW की मोटर है। यह अधिकतम 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। ई-बाइक के अंदर 2 x 2 kWh की बैटरी को बदला जा सकता है और इसे लगभग 3.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है, कि यह बाइक सिंगल चार्ज में लगभग 160 किलोमीटर की रेंज देती है।

chat bot
आपका साथी