चीन के प्रसिद्व मोटर शो में टेस्ला कार की छत पर चढ़कर महिला ने किया खूब हंगामा, जानें क्या है पूरा मामला

ऑटो शो में टेस्ला कार कंपनी को लेकर ग्राहक ने खूब हंगामा किया।

दरअसल कंपनी से एक नाखुश ग्राहक ने ऑटो शो में टेस्ला की गाड़ी के ऊपर चढ़कर लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया। सोमवार को वायरल हुए वीडियो में एक महिला ने टी.शर्ट पहनी हुई है और वह अपने वाहन में ब्रेक की समस्या को लेकर परेशान थी।

BhavanaThu, 22 Apr 2021 07:03 PM (IST)

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 2021 Shanghai Auto Show: चीन में इस समय शंघाई ऑटो शो का आयोजन किया जा रहा है, यहां वाहन निर्माता कंपनियां अपनी एक से बढ़कर एक कार को पेश कर रही हैं। फिलहाल इस ऑटो शो में टेस्ला कार कंपनी को लेकर एक ग्राहक ने खूब हंगामा किया। जिसके बाद कंपनी ने ग्राहकों की शिकायतों का समय पर समाधान नहीं करने के लिए चीनी उपभोक्ताओं से माफी मांगी और कहा कि यह बताई गई समस्या को जल्द से जल्द सही करने की कोशिश करेगी।

दरअसल, कंपनी से एक नाखुश ग्राहक ने ऑटो शो में टेस्ला की गाड़ी के ऊपर चढ़कर लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया। सोमवार को वायरल हुए वीडियो में एक महिला ने टी-शर्ट पहनी हुई है, और वह अपने वाहन में ब्रेक की समस्या को लेकर परेशान थी। जिसकी वजह से उसनें वहां पर हंगामा शुरू किया। महिला कार की छत पर चढ़कर बार बार "Tesla brake lost control." चिल्ला रही थी।

हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्मचारियों और गार्ड ने वहां महिला को शांत करने के लिए काफी संघर्ष किया। मिली जानकारी के मुताबिक महिला टेस्ला मॉडल 3 में यात्रा कर रही थी जब कार के ब्रेक फेल हो गए।  जिसके परिणामस्वरूप उसके परिवार के चार सदस्य दुर्घटना में मारे गए। टेस्ला पर विचार करें तो कंपनी के लिए मुसीबत लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में कंपनी के ऑटोपायलट मोड़ की सुरक्षा के बारे में नए सवाल खड़े हुए हैं। जिसकी जांच अभी टेक्सास पुलिस द्वारा की जा रही है।

वहीं भारत में कंपनी इस साल अपनी पहली कार को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए एलन मस्क की कंपनी ने देश में कुछ शीर्ष अधिकारियों को अपने साथ शामिल किया है। भारत में अपनी शुरुआत  कंपनी Tesla Model 3  से करेगी। जिसकी कीमत 60 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। 

 

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.