Tesla Model 3 भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च, सीईओ Elon Musk ने दिए संकेत

Tesla का उस समय से इंतजार कर रहे हैं जब 4 साल पहले कंपनी ने भारतीय बाजार में आने के लिए अपनी इच्छा जताई थी।

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 07:56 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 07:56 PM (IST)
Tesla Model 3 भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च, सीईओ Elon Musk ने दिए संकेत
Tesla Model 3 भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च, सीईओ Elon Musk ने दिए संकेत

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में हम Tesla का उस समय से इंतजार कर रहे हैं, जब 4 साल पहले कंपनी ने भारतीय बाजार में आने के लिए अपनी इच्छा जताई थी। Model 3 के लॉन्च के साथ ऐसा लग रहा था कि भारत निश्चित रूप से कार प्राप्त करेगा और ब्रांड लॉन्च को एक विकट इलेक्ट्रिक वाहन खिलाड़ी के रूप में भी देखेगा, लेकिन इसमें से अभी तक कोई नहीं आया है। हालांकि, अब फिर से देश में आने वाले ब्रांड के लिए कुछ उम्मीद सामने आई हैं। डिजिटल इंडिया फाउंडेशन के मेंबर अरविंद गुप्ता ने ट्वीट करके कहा कि Tesla 3 भारत में कब आएगी, उन्होंने 4 साल पहले बुक की थी। Tesla के सीईओ Elon Musk ने रिप्लाई करते हुए कहा कि, "क्षमा करें, उम्मीद है कि जल्द ही आनी चाहिए!"

बेशक, अभी तक कोई समयरेखा नहीं दी गई है, लेकिन आशा करते हैं कि यह जल्द ही आए। गीगाफैक्ट्री के लिए भी भारत मस्क के रडार पर हैं, लेकिन कार निर्माता द्वारा अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। मौजूदा समय में कार निर्माता कंपनी जर्मनी के बर्लिन में एक नई सुविधा बनाने पर ध्यान दे रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी ईस्ट कोस्ट की सेवा के लिए टेक्सास, ऑस्टिन में दूसरी फैक्ट्री स्थापित करने की भी योजना है।

Sorry, should hopefully be soon!

— Elon Musk (@elonmusk) July 10, 2020

मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी को पास घरेलू बाजार में 5 मॉडल पेश कर रही है, जिसमें Model S, Model 3, Model X, Roadster और Model Y शामिल हैं। टेस्ला मॉडल 3 की बात करें तो इलेक्ट्रिक कार को तीन वेरिएंट्स - परफॉर्मेंस, लॉन्च रेंज AWD और स्टैंडर्ड प्लस में पेश किया गया है। परफॉर्मेंस वेरिएंट को 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में 3.6 सेकंड का वक्त लगता है। वहीं, स्टैंडर्ड वेरिएंट को 5.3 सेकंड और लॉन्ग-रेंज वेरिएंट्स को 4.4 सेकंड लगते हैं।

ये भी पढ़ें:

Toyota के बिदादी प्लांट में 4 कर्मचारी हुए COVID-19 पॉजिटिव, बढ़कर हुए 18

BMW ग्रुप की वैश्विक बिक्री में आई 23 फीसद की गिरावट

chat bot
आपका साथी