2021 Tata Tiago NRG भारत में आज होगी लॉन्च, पहले से साइज में होगी बड़ी साथ ही मिलेंगे कई खास फीचर्स

Tata Tiago NRG को कंपनी कई कलर विकल्पो में पेश करेगी। क्योंकि इसका एक मैटेलिक ग्रीन शेड कलर विकल्प भी टीज किया गया है। रेगुलर टियागो के मुकाबले डायमेंशन में भी मामूली बदलाव किए गए हैं। एनआरजी अब लंबाई में 3793 मिमी चौड़ाई 1665 मिमी और 1587 मिमी लंबा होगी।

By BhavanaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:21 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:29 AM (IST)
2021 Tata Tiago NRG  भारत में आज होगी लॉन्च, पहले से साइज में होगी बड़ी साथ ही मिलेंगे कई खास फीचर्स
टाटा एनआरजी वर्जन को कंपनी कई कलर विकल्पो में पेश करेगी

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Tata Tiago Launch Update: टाटा मोटर्स आज भारत में अपनी टियागो हैचबैक का NRG वर्जन लॉन्च करने जा रही है। NRG Tiago का स्पोर्टियर मॉडल है, और इसे BS4 मॉडल पर पेश किया गया था। इस कार को पहली बार 2018 में भारत में लॉन्च किया गया और जनवरी 2020 में बंद कर दिया गया। वहीं बीते सप्ताह कंपनी ने एक प्रेस रिलीज के दौरान एनआरजी की लॉन्च की तरफ इशारा किया। आइए आपको बताते हैं, कि इस मॉडल में क्या खास फीचर्स और डिजाइन देखने को मिल सकते हैं।

इंटरनेट पर इस कार की लॉन्च से पहले कुछ तस्वीरें देखी जा रही हैं, जिनमें डीलरशिप पर टियागो कार को रेड कलर स्कीम में देखा जा सकता है। 2021 टाटा टियागो एनआरजी इन रेड हैचबैक को एक काले रंग की छत के साथ एक ड्यूल टोन, स्पोर्टी स्टांस मिलता है। इसके साइड्स और व्हील आर्च पर ब्लैक क्लैडिंग, ब्लैक कलर स्कीम के डोर हैंडल, ऑटो फोल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, दोबारा से डिजाइन किया गया बम्पर, 5-स्पोक डिज़ाइन में नए 14 इंच के डुअल टोन एलॉय व्हील मौजूद हैं।

पहले से साइज में होगी बड़ी

टाटा एनआरजी वर्जन को कंपनी कई कलर विकल्पो में पेश करेगी। क्योंकि इसका एक मैटेलिक ग्रीन शेड कलर विकल्प भी टीज किया गया है। रेगुलर टियागो के मुकाबले डायमेंशन में भी मामूली बदलाव किए गए हैं। एनआरजी अब लंबाई में 3,793 मिमी, चौड़ाई 1,665 मिमी और 1,587 मिमी लंबा है। वहीं इसका व्हीलबेस 2,400 मिमी है, हालांकि ग्राउंड क्लीयरेंस 10 मिमी बढ़ाकर 180 मिमी तक बढ़ा दिया गया है।

इंजन, पॉवर और कीमत

2021 Tiago NRG पर इंजन स्पेक्स वही होगा जो स्टैंडर्ड टियागो पर देखा गया था। इसमें एक रेवोट्रॉन 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन शामिल होगा जो 6,000 आरपीएम पर 86 एचपी की पावर देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5 स्पीड एएमटी के साथ आता है। वहीं NRG पर टॉर्क करीब 113 एनएम का है। फेसलिफ़्टेड Tiago NRG में मिलने वाले अपडेट्स को ध्यान में रखते हुए इसकी कीमत स्टैण्डर्ड मॉडल से लगभग 30,000 से 50,000 रुपये अधिक हो सकती है।  

chat bot
आपका साथी