Upcoming Cars in October : अगले महीने भारत में आ रहीं ये कारें, किफायती कीमत से लेकर मिलेंगे हाईटेक फीचर्स

भारत का सबसे बड़ा त्यैहारी सीज़न एक दम नजदीक है ऐसे में तमाम वाहन निर्माता कंपनियां अपने नए वाहनों को लेकर कमर कस चुकी हैं। आज अपने इस लेख के जरिये हम आपको बता रहे हैं दीवाली से पहले लांच होने वाली कारों के बारे में।

By Rishabh ParmarEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 04:09 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:21 AM (IST)
Upcoming Cars in October : अगले महीने भारत में आ रहीं ये कारें, किफायती कीमत से लेकर मिलेंगे हाईटेक फीचर्स
नई कार खरीदने का है प्लान तो हो जाइये तैयार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 2021 का त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है और यह साल का वह समय है जब भारतीय उद्योग दोपहिया और कार दोनों बाजारों में नए लॉन्च से भर जाएगा। मारुति, महिंद्रा, और टाटा सहित लगभग सभी प्रमुख ब्रांडों ने वर्ष के इस समय (दीवाली 2021) के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। आज अपने इस लेख के जरिये हम आपको उन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो यहां भारत में अक्टूबर में लांच होने की उम्मीद की जा रही है।

Mahindra XUV700 : महिंद्रा एक्सयूवी 700 को कंपनी ने 14 अगस्त को पेश किया था। कंपनी की तरफ से आने वाली इस एसयूवी को 7 सीटर और 5 सीटर कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया जा रहा है। हालांकि इसके 7 सीटर वैरिएंट का खुलासा होना अभी बाकी है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे अक्टूबर में दीपावली से पहले ग्राहकों के लिए बिक्री के लिए पेश करेगी। जानकारी के लिए बता दें यह कई सेग्मेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Tata Punch : देश की दिग्गज वाहन नर्माता कंपनी टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी नई पंच माइक्रो-एसयूवी का खुलासा पहले ही कर दिया है। कंपनी की तरफ से आने वाला यह एक बिल्कुल नया प्रोडक्ट होने जा रहा है जिसके माध्यम से टाटा का लक्ष्य मारुति इग्निस और महिंद्रा केयूवी100 जैसी कारों को बिक्री के मामले में टक्कर देना है। नई पंच की कीमतें अगले कुछ हफ्तों में सामने आने की उम्मीद है। माना जा रहा है टाटा मोटर्स इसे दीपावली से पहले लॉन्च कर देगा।

MG Astor : चीन के स्वामित्व वाली ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी MG Motors ने भारत में Hyundai Creta और Kia Seltos की प्रतिद्वंदी कार एमजी एस्टर को हाल ही में लांच किया है। कार निर्माता ने पहले ही नए एस्टोर के बारे में सभी जानकारी को रोल आउट कर दिया है, सिर्फ की कीमतों से पर्दा उठना बाकी है। माना जा रहा है कि कंपनी अब से कुछ ही हफ्तों में इसकी नई कीमतों का खुलासा भी कर देगी।

2022 Maruti Celerio : भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी जल्द ही भारत में नई पीढ़ी की सिलेरियो को लॉन्च करने की घोषणा कर सकती है। कार को पहले भी कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इस त्योहारी सीजन में बिक्री पर जाने की संभावना है। इसमें नए फीचर्स के साथ पूरी तरह से नया एक्स्टीरियर डिज़ाइन होगा। इंजन की बात करें तो यह सीएनजी विकल्प के साथ-साथ 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन में भी देखे जाने की उम्मीद है। 

chat bot
आपका साथी