Tata के इस दमदार कार से उठ सकता है पर्दा, अगले महीने यहां हो सकती है पेश

Tata H7X के 7-सीटर SUV कॉन्सेप्ट को मार्च में होने वाले Geneva Motor Show में पेश किया जा सकता है

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 06:21 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 08:00 AM (IST)
Tata के इस दमदार कार से उठ सकता है पर्दा, अगले महीने यहां हो सकती है पेश
Tata के इस दमदार कार से उठ सकता है पर्दा, अगले महीने यहां हो सकती है पेश

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Tata H7X के 7-सीटर SUV कॉन्सेप्ट को मार्च में होने वाले Geneva Motor Show में पेश किया जा सकता है। इसके बाद प्रोडक्शन मॉडल को इस के अंत तक कंपनी भारतीय बाजार में उतार सकती है। यह कार कई हद तक Harrier की तरह ही होगी। Tata H7X के ज्यादा तर फीचर्स Tata के सबसे लेटेस्ट SUV, Harrier जैसे ही होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो Tata Motors अपनी इस कार को Tata Sierra नाम से भारत में लॉन्च कर सकती है।

Tata H7X का ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन Hyundai से ली गई है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलेगा। इसका इंजन 170 hp का मैक्सिमम पावर मिलेगा। Tata H7X में FCA-सोर्स्ड 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है, जो Harrier में कंपनी की तरफ से दिया जा रहा है। Jeep Compass और MG Hector जैसी कारों में इस्तेमाल किया गया इंजन अब Tata H7X को पावर देगा। Compass में दिए जा रहे ZF-सोर्स्ड 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प Tata H7X में शामिल नहीं होगा। इसका एक बड़ा कारण कार की कीमत बढ़ना है।

Tata Harrier के मुकाबले Tata H7X ज्यादा बड़ी होगी। कार में शामिल किया गया तीसरा रो इसका साइज को बढ़ाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें हेडरूम का भी खासा ध्यान रखा गया है। इसका व्हीलबेस 2741 मिलीमीटर है। Tata Harrier के मुकाबले Tata H7X का व्हीलबेस 62 मिलीमीटर बड़ा होगा।

Tata H7X में दिया गया 2.0-लीटर मल्टीजेट-2 इंजन Kryotec ब्रैंडिक के तहत बेचा जाएगा। कंपनी अपनी इस कार को BS-6 नॉम्स पर काम करने वाले इंजन के साथ लॉन्च करेगी। Hyundai-सोर्स्ड 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल यूनिट मिलेगा।

Tata H7X को कंपनी 14 लाख से 20 लाख रुपये की एक्स-शोरूंम कीमत में लॉन्च कर सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Mahindra XUV500 और MG Hector जैसी कारों से होगा।

यह भी पढ़ें:

भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 सबसे लेटेस्ट कारें, जानें कीमत और फीचर्स

सड़क पर गाड़ी चलाते समय इन 8 गलतियों से कट सकता है चालान, हो सकती है जेल   

chat bot
आपका साथी