Happy Birthday Ravindra Jadeja: इन कारों में चलते हैं सर रविन्द्र जडेजा

Happy Birthday Ravindra Jadeja भारतीय क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा के कलेक्शन में ये लग्जरी कार शामिल है।

By Sajan ChauhanEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 12:21 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 12:21 PM (IST)
Happy Birthday Ravindra Jadeja: इन कारों में चलते हैं सर रविन्द्र जडेजा
Happy Birthday Ravindra Jadeja: इन कारों में चलते हैं सर रविन्द्र जडेजा

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा आज अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 6 दिसंबर, 1988 को गुजरात जामनगर में जन्में रविन्द्र जडेजा ने 8 फरवरी, 2009 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया, 10 फरवरी 2009 को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में डेब्यू किया और 13 दिसंबर 2012 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू किया। मैदान पर बल्ले को तलवार की तरह चलाने वाले जडेजा काफी शौकीन व्यक्ति हैं। आज हम आपको Ravindra Jadeja के जन्मदिन के मौके पर उनके कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।

ऑडी क्यू7 (Audi Q7)

इंजन और पावर

इंजन और पावर के मामले में Audi Q7 में 2967cc का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन है जो कि 2910-4500 Rpm पर 183 kW की पावर और 1500–3000 Rpm पर 600 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हाई स्पीड की बात की जाए तो डीजल वेरिएंट 234 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। वहीं महज 7.1 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है। पेट्रोल वेरिएंट की बात की जाए तो इसमें 1984cc का 4 सिलेंडर वाला इंजन है जो कि 5000-6000 Rpm पर 185 kW की पावर और 1600-4500 Rpm पर 370 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।  हाई स्पीड की बात की जाए तो पेट्रोल वेरिएंट 233 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। वहीं महज 6.9 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है। गियरबॉक्स की बात की जाए तो Audi Q7 के दोनों इंजन को 8-स्पीड टिपट्रॉनिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

माइलेज

माइलेज की बात की जाए तो डीजल वेरिएंट 14.75 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है, वहीं पेट्रोल वेरिेएंट 11.68 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है।

कीमत

कीमत की बात की जाए तो Audi Q7 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 68.99 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें: 26.20 Km का माइलेज देती है ये किफायती 7 सीटर कार, मात्र इतने से शुरू है कीमत

यह भी पढ़ें: ये तीन SUV हैं सबसे धाकड़, जानें फीचर्स में कौन सी है रहेगी बेस्ट

chat bot
आपका साथी