Porsche India के डायरेक्टर पद से Pavan Shetty ने दिया इस्तीफा

Porsche India के डायरेक्टर Pavan Shetty ने व्यक्तिगत कारणों के चलते 1 जुलाई 2020 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:26 AM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 12:58 PM (IST)
Porsche India के डायरेक्टर पद से Pavan Shetty ने दिया इस्तीफा
Porsche India के डायरेक्टर पद से Pavan Shetty ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। पोर्शे इंडिया के डायरेक्टर पवन शेट्टी ने व्यक्तिगत कारणों के चलते 1 जुलाई 2020 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में पोर्शे इंडिया के हेड ऑफ सेल्स, आशीष कौल को शेट्टी की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी शेट्टी को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती है। कंपनी जल्द ही शेट्टी की जगह स्थायी नियुक्ति करेगी।

शेट्टी ने जनवरी 2016 में पोर्शे इंडिया ज्वाइन किया था। इससे पहले वह लैम्बेर्गिनी इंडिया के हेड थे। बता दें, वोल्क्सवैगन, स्कोडा, ऑडी, पोर्शे और लैम्बोर्गिनी भारत में वोल्क्सवैगन ग्रुप के ही ब्रांड्स हैं।

पोर्शे इंडिया ने हाल ही में अपनी स्पेशल Panamera 4 का 10 ईयर एडिशन मॉडल को लॉन्च किया है। कंपनी ने यह मॉडल देश में लग्जरी स्पोर्ट्स सैलून की 10 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए पेश किया है। कंपनी ने इस मॉडल की कीमत 1.60 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम, इंडिया) रखी है। यह स्पेशल एडिशन मॉडल कम्फर्ट की बेहतर रेंज और परफॉर्मेंस फीचर्स के साथ आती है। कंपनी ने इसमें सभी फीचर्स स्टैंडर्ड उपकरण के तौर पर दिया है और इसके लिए किसी तरह की अतिरिक्त लागत नहीं ले रही है। इसके अलावा Panamera 4 10 वर्ष संस्करण भी विशेष डिजाइन हाइलाइट्स के साथ आथा है जो वर्षगांठ संस्करण को नियमित Porsche Panamera 4 से अलग खड़ा करने में मदद करता है। रेगुलर Panamera 4 से तुलना करें तो इसकी कीमत 1.48 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम, इंडिया) है।

पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Panamera 4 10 ईयर एडिशन में कंपनी ने 2.9 लीटर, biturbo V6-इंजन दिया है, जो 326 bhp की पावर देता है। ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम से लैस इस इंजन को 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में 5.3 सेकंड का वक्त लगता है।

chat bot
आपका साथी