Piaggio ने उतारी पहली बैटरी से चलने वाली थ्री-व्हीलर, जानें क्या है कीमत

कंपनी ने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर कार्गो सेगमेंट में Ape E-Xtra FX को 3.12 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। बताते चलें कि कंपनी ने अपने यात्री इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के 2021 वर्जन Ape E-City को भी 2.83 लाख की कीमत पर लॉन्च कर दिया है।

By BhavanaEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 09:11 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 09:11 PM (IST)
Piaggio ने उतारी पहली बैटरी से चलने वाली थ्री-व्हीलर, जानें क्या है कीमत
Piaggio के थ्री-व्हीलर की तस्वीर (फोटो साभार: जागरण)

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Piaggio Vehicles Enters in EV Segment: छोटे कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी पियाजियो ने आज भारत में Ape E-Xtra FX के लॉन्च के साथ इलेक्ट्रिक  थ्री-व्हीलर वाहन सेगमेंट में एंट्री कर ली है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर कार्गो सेगमेंट में Ape E-Xtra FX को 3.12 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। बताते चलें कि कंपनी ने अपने यात्री इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर Ape E-City के 2021 वर्जन को भी 2.83 लाख की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये दोनों कीमतें एक्स-शोरूम और पोस्ट FAME-II सब्सिडी के बाद तय की गई हैं।

दोनों थ्री-व्हीलर में कंपनी ने फिक्स्ड बैटरी का प्रयोग किया है। जिसमें एप ई-एक्स्ट्रा एफएक्स 9.5 kWh लिथियम-आयन बैटरी के साथ आता है और छह फुट कार्गो डेक के साथ फिट है। इसमें फ़ंक्शन की आवश्यकता के अनुसार बदलाव किया जा सकता है। वहीं दोनों नए ई-थ्री-व्हीलर्स में ब्लू विज़न हेडलैंप, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, मल्टी-इंफॉर्मेशन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बूस्ट मोड, हिल होल्ड असिस्ट के साथ-साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

इसके साथ ही ई-कार्गो थ्री-व्हीलर विभिन्न अन्य सेगमेंट जैसे कि ई-कॉमर्स, गैस सिलेंडर, मिनरल वॉटर बॉटल और एफएमसीजी के अलावा सब्जी परिवहन जैसी जरूरतों को पूरा कर सकता है। पियाजियो का यह भी दावा है कि वाहन की चलने की लागत कम है और यह किफायती मूल्य पर आवाजाही प्रदान करता है। दोनों वाहन पर कंपनी 3 साल / एक लाख किलोमीटर की वारंटी के साथ-साथ सभी ग्राहकों के लिए एक तीन साल के लिए मुफ्त मेंटनेंस पैकेज भी दे रही है।

पियाजियो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पियाजियो वाणिज्यिक वाहन ने एप ई-सिटी के पहले मॉडल के साथ दिसंबर 2019 में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बाजार में कदम रखा था, जो एक स्वैपेबल बैटरी के साथ आता है। कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डिएगो ग्रैफी ने कहा, "2019 में एप 'ई-सिटी की लॉन्चिंग को स्वैपेबल तकनीक के साथ पोस्ट कर, हम अब ग्राहकों की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए समाधान पेश कर रहे हैं।"

chat bot
आपका साथी