FASTag: कोरोना वायरस का फास्टैग पर भी दिखा असर, महज 1 महीनें में 8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया लेनदेन!

जानकारी के लिए बता दें सबसे पहले 2016 में FAStag की शुरुआत की गई थी। जिसमें अब तक 18.09 मिलियन से अधिक फास्टैग जारी किए जा चुके हैं।

By Sajan ChauhanEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 11:07 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 11:07 AM (IST)
FASTag: कोरोना वायरस का फास्टैग पर भी दिखा असर, महज 1 महीनें में 8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया लेनदेन!
FASTag: कोरोना वायरस का फास्टैग पर भी दिखा असर, महज 1 महीनें में 8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया लेनदेन!

FASTag: देश में टोल पर लगने वाली लंबी लाइन से निजात पाने के लिए सरकार ने बीते वर्ष प्रत्येक कार पर FASTag को अनिवार्य कर दिया था। जिस पर अब लोगों की खासी प्रतिक्रिया सामने आई है। हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने जुलाई 2020 के महीने में कुल नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (NETC) की सूचना दी है। जिसके तहत कुल 86 मिलियन से अधिक लोगों ने FASTag का लेनदेन किया है।

यानी देखा जाए तो जुलाई में FASTag से कुल 1623.30 करोड़ रुपये जमा हुए हैं, वहीं बीते महीनें जून में कुल 81.92 मिलियन लोगों ने फास्टैग का लेनदेन किया था। जिसमें 1511.93 करोड़ रुपये जमा किए गए थे। यहां दिलचस्प बात यह है कि पिछले दो महीनों की तुलना में NPCI ने FASTag लेन-देन में 54 प्रतिशत का इजाफा देखा है। इससे यह बात साफ है कि लोग COVID-19 महामारी के चलते एक दूसरे के संपर्क में आने से बच रहे हैं ,और इसी के चलते लोगों ने FASTag का जमकर प्रयोग किया है।

एनपीसीआई(NPCI) के चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी प्रवीण राय ने इस विषय पर अपनी राय रखते हुए कहा, कि "हम शुरुआत के महज 4 साल के भीतर NETC FASTag को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में खुशी महसूस कर रहे हैं। FASTag प्रक्रिया की इंटरऑपरेबिलिटी ने लाखों वाहन मालिकों को टोल प्लाजा पर सरल अनुभव प्राप्त करने में मदद की है। हम हमेशा से ग्राहकों की यात्रा को सुरक्षित बनाने और उन्हें संपर्क रहित रखने का प्रयास कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि NETC FASTag भविष्य में कई राज्य राजमार्गों में भी प्रवेश करेगी। इसके अलावा भविष्य में शहर के टोल प्लाजा और पार्किंग स्थल के लिए भी डिजिटल कॉन्टैक्टलेस टोल भुगतान सुविधा दी जाएगी। "

जानकारी के लिए बता दें, सबसे पहले 2016 में फास्टैग की शुरुआत की गई थी। जिसमें अब तक 18.09 मिलियन से अधिक फास्टैग जारी किए जा चुके हैं। फिलहाल यह पूरे भारत में 693 से अधिक टोल प्लाजा में सक्रिय है। जिसमें से 48 राज्य टोल प्लाजा और 20 टोल प्लाजा शहर के शामिल हैं। वर्तमान में 26 बैंक ग्राहकों को NETC फास्टैग जारी कर रहे हैं। जिसे FASTag 1 दिसंबर 2019 से सभी राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर अनिवार्य कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी