आतंकवादियों के बेड़े में Toyota के वाहन शामिल होने पर अमेरिकी सरकार ने मांगा कंपनी से जवाब, कंपनी ने रिसेल पर लगाया बैन

मिली जानकारी के मुताबिक लैंड क्रूजर की डिलीवरी लेने के 12 महीने तक ऐसा करने से रोक दिया जाता है और अगर ऐसा होता है तो उन्हें दूसरी टोयोटा खरीदने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह स्पष्ट नहीं है कि प्रतिबंध कितने समय तक चलता है

By BhavanaEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 04:52 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:09 PM (IST)
आतंकवादियों के बेड़े में Toyota के वाहन शामिल होने पर अमेरिकी सरकार ने मांगा कंपनी से जवाब, कंपनी ने रिसेल पर लगाया बैन
कंपनी ने Land Cruiser 300 की रिसेल पर अब रोक लगा दी है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Toyota Land Cruiser Resale Update: टोयोटा लैंड क्रूजर एक दमदार एसयूवी के रूप में जानी जाती है, इस कार को हाल ही में कम बिक्री के कारण अमेरिकी बाजार से बंद कर दिया गया। बावजूद इसके यह आज भी कई जगहों पर लोकप्रिय है। इतना ही नहीं इस SUV को हाल ही में दुबई पुलिस के बेड़े में शामिल किया गया है। भारत में कंपनी ने कुछ समय पहले नई लैंड क्रूजर 300 मॉडल को पेश किया था। हालाँकि अब कंपनी ने इस कार की रिसेल पर अब रोक लगा दी है।

शर्त ना मानने पर कार को किया जाएगा बैन

इस बात की जानकारी एक जापानी कार रिव्यू वेबसाइट पर साझा की गई है। वेबसाइट ने मूल रूप से एक एग्रीमेंट फॉर्म की एक तस्वीर साझा की है, इस फॉर्म में ग्राहकों से सहमत होने के लिए कहा गया कि वे ऑर्डर किए गए वाहन का निर्यात या रिसेल नहीं करेंगे। समझौते की शर्तों का पालन नहीं करने पर टोयोटा द्वारा उस वाहन की पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। हालांकि इस एग्रीमेंट में वैश्विक सुरक्षा का हवाला दिया गया है।

आतंकवादी के बेड़े में टोयोटा वाहनों की कतार

हाल ही में संयुक्त राज्य सरकार द्वारा जापानी ऑटो निर्माता से पूछा गया कि आतंकवादी समूहों के पास इतने सारे टोयोटा वाहन क्यों हैं। जिस पर कंपनी ने जवाब दिया कि उसे नहीं पता। बता दें, आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के हालिया प्रचार वीडियो में टोयोटा वाहनों को बड़े पैमाने पर दिखाया गया है। जिसके बाद कंपनी ने यह फैसला लिया।

कंपनी के लोकप्रिय मॉडल में से एक Land Cruiser 300

मिली जानकारी के मुताबिक लैंड क्रूजर की डिलीवरी लेने के 12 महीने तक ऐसा करने से रोक दिया जाता है, और अगर ऐसा होता है, तो उन्हें दूसरी टोयोटा खरीदने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह स्पष्ट नहीं है कि प्रतिबंध कितने समय तक चलता है, लेकिन इसके कुछ गंभीर परिणाम जरूर दिखाई दे सकते हैं। बता दें, नई लैंड क्रूजर 300 टोयोटा द्वारा निर्मित मॉडलों की सबसे लंबी चलने वाली रेंज है। इस चार-पहिया मॉडल में एक नया डिज़ाइन और बहुत हल्का वजन है, जो अपने पुराने मॉडल की तुलना में लगभग 200 किलोग्राम कम है।

chat bot
आपका साथी