महिंद्रा की मराजो पर 6 हफ्ते का वेटिंग पीरियड, जानिए किस वेरिएंट की है सबसे ज्यादा डिमांड

मराजो पर 6 हफ्ते का वेटिंग पीरियड चल रहा है जोकि की इसके टॉप वर्जन M8 पर है

By Bani KalraEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 10:08 AM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 07:32 AM (IST)
महिंद्रा की मराजो पर 6 हफ्ते का वेटिंग पीरियड, जानिए किस वेरिएंट की है सबसे ज्यादा डिमांड
महिंद्रा की मराजो पर 6 हफ्ते का वेटिंग पीरियड, जानिए किस वेरिएंट की है सबसे ज्यादा डिमांड

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में अपनी नई प्रीमियम MPV मराजो को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है, लॉन्च के बाद हे इसे खरीदने वालों की लम्बी लाइन लग गई। लेकिन अगर आप इस MPV को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, क्योकिं इस गाड़ी पर 6 हफ्ते का वेटिंग पीरियड चल रहा है। आइये जानते हैं...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मराजो पर 6 हफ्ते का वेटिंग पीरियड चल रहा है जोकि की इसके टॉप वर्जन M8 पर है और यह कोयंबटूर और बेंगलुरु जैसे शहरों में है। इसके अलावा मुंबई और दिल्ली में मराजो पर 4 हफ्ते का वेटिंग पीरियड चल रहा है। दरअसल भारत में लॉन्च के बाद इसे काफी अच्छा रेस्पोंस मिल रहा है, इसकी बढ़िया कीमत, अच्छा स्पेस, और परफॉरमेंस ग्राहकों को लुभा रहे हैं।

महिंद्रा मराजो की कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 13.90 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक रखी है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति अर्टिगा, टाटा हेक्सा और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से है। महिंद्रा ने अपनी मराजो का इंटीरियर और एक्सटीरियर महिंद्रा डिजाइन स्टूडियो और पिनिफेरिना के सहयोग से मिलकर बनाया है। इस कार को चार वेरिएंट्स - M2, M4, M6 और M8 में लॉन्च किया गया है।

महिंद्रा मराजो में नई जनरेशन वाला 1.5 लीटर डीजल, 4-सिलेंजर डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 121bhp/123PS की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। कंपनी ने फिलहाल इसका पेट्रोल इंजन नहीं उतारा है, लेकिन कंपनी का कहना है कि वह इसका पेट्रोल वेरिएंट BSVI नॉर्म्स लागू होने पर लॉन्च करेगी।

chat bot
आपका साथी