MG Astor की 2022 के लिए शुरू हुई बुकिंग, इस साल बिक चुकीं हैं SUV की सभी यूनिट्स

एमजी मोटर्स इंडिया ने हाल ही में अपनी नई मिड साइज़ एसयूवी एस्टोर को भारत में लॉन्च किया था। जिसके बाद इसकी पहली 2021 के लिए खेप महज़ एक ही दिन में बुक हो गई। कंपनी ने अब 2022 के लिए एस्टोर की बुकिंग शुरू कर दी है।

By Rishabh ParmarEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:28 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:53 PM (IST)
MG Astor की 2022 के लिए शुरू हुई बुकिंग, इस साल बिक चुकीं हैं SUV की सभी यूनिट्स
MG Astor की 2022 के लिए शुरू हुई बुकिंग

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। MG Motor India को अपनी नवीनतम पेशकश Astor SUV के साथ शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। भारत की पहली AI-सक्षम कार के रूप में जानी जाने वाली MG Astor की बुकिंग 21 अक्टूबर से शुरू हुई और कार मिनटों में ही बिक गई। अब ब्रिटिश कार ब्रांड ने 2022 के लिए प्रायोरिटी बुकिंग खोल दी है।

एमजी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि इच्छुक उपभोक्ता ऑटोमेकर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से या किसी अधिकृत डीलरशिप पर जाकर 2022 के लिए एस्टोर एसयूवी बुक कर सकते हैं। एस्टोर को पेश करते हुए कंपनी ने दावा किया था कि उसका लक्ष्य 2021 में Astor SUV की 5,000 यूनिट्स की डिलीवरी करना है।

MG Astor, Hector, Hector Plus, ZS EV और Gloster के बाद MG Motor India के पांचवें मॉडल के रूप में आती है। एसयूवी की कीमत 9.78 लाख (एक्स-शोरूम) है। MG Motor India ने इसी महीने देश में अपनी लेटेस्ट पेशकश Astor SUV को लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹9.78 लाख (एक्स-शोरूम) तय की गई है, MG Astor SUV भारत में ब्रिटिश कार निर्माता की पांचवीं पेशकश है। इससे पहले, कार ब्रांड ने इस तरह के मॉडल लॉन्च किए हैं।

भारत में एमजी एस्टोर को मिले जबरदस्त रिस्पांस पर टिप्पणी करते हुए, एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और एमडी, राजीव चाबा ने कहा कि ऑटोमेकर ग्राहकों से मिली प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित है। उन्होंने आगे कहा, "उद्योग जिस वैश्विक चिप संकट से गुजर रहा है, उसे देखते हुए हम इस साल केवल सीमित संख्या में कारों की आपूर्ति कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि अगले साल पहली तिमाही से आपूर्ति बेहतर हो जाएगी।" 

chat bot
आपका साथी