Mahindra XUV700 में मिलेंगे ये जोरदार फीचर्स, स्पेस भी होगा काफी ज्यादा

महिंद्रा एक्स्यूवी 700 में मिलेंगे ये ख़ास फीचर्स

ग्राहकों को इस धाकड़ एसयूवी के डैशबोर्ड पर ट्विन स्क्रीन देखने को मिल सकता है जैसा की लग्जरी कारों में होता है। इस एसयूवी में ग्राहकों को काफी ज्यादा केबिन स्पेस मिलेगा जो लॉन्ग जर्नी को आसान बना देता है।

Vineet SinghThu, 22 Apr 2021 11:10 AM (IST)

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra Auto जल्द ही भारत में अपनी XUV700 को लॉन्च करने जा रही है। ये एक सेवन सीटर एसयूवी होगी जिसमें ग्राहकों को काफी ज्यादा स्पेस मिलेगा। जानकारी के अनुसार ग्राहकों को इस धाकड़ एसयूवी के डैशबोर्ड पर ट्विन स्क्रीन देखने को मिल सकता है जैसा की लग्जरी कारों में होता है। इस एसयूवी में ग्राहकों को काफी ज्यादा केबिन स्पेस मिलेगा जो लॉन्ग जर्नी को आसान बना देता है।

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात करें तो Mahindra XUV700 में 2.2 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन दिया जा सकता है जो 184hp की मैक्सिमम पावर के साथ 420Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार कंपनी इस एसयूवी में एक 2.0 लीटर GDI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी ऑफर कर सकती है।

फीचर्स

अगर बात करें XUV700 के फीचर्स की तो इसे नए वैश्विक एसयूवी प्लेटफॉर्म W601 पर तैयार किया जाएगा। XUV700 की लंबाई 4,850mm, चौड़ाई 1,920mm, ऊंचाई 1,800mm और व्हीलबेस 2,865mm होगी। XUV700 में बेहद ही लग्जरी केबिन दिया जाएगा जो बेहतरीन फीचर्स से लैस होगा।

इस एसयूवी को लेकर महिंद्रा के ग्लोबल प्रोडक्ट डेवलपमेंट के प्रमुख वेलुसामी कह चुके हैं कि, " इस कार को एक युवा टीम ने जुनून के साथ तैयार किया है। एक्सयूवी पोर्टफोलियो हमेशा XUV 500 और Xuv 300 जैसे मॉडलों के साथ मौजूद था। जिसमें अब नए बेंचमार्क स्थापित करने के लिए इस कार को उतारा जाएगा। XUV700 को नए वैश्विक एसयूवी प्लेटफॉर्म W601 पर तैयार किया जाएगा। जो कई खास तकनीक और सुविधाओं को प्रदान करेगा। 

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.