Mahindra XUV700 के 7 सीटर वैरिएंट की कीमतों का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा!

महिंद्रा ने 14 अगस्त को भारत में अपनी नई एसयूवी एक्सयूवी 700 से पर्दा उठाया था। जहां कंपनी ने सिर्फ इसके 5 सीटर वैरिएंट की कीमतों का खुलासा किया था। हाल ही में जानकारी आई है कि इसके 7 सीटर वैरिएंट की कीमतें भी लीक हो गई हैं।

By Rishabh ParmarEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 08:47 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 08:47 AM (IST)
Mahindra XUV700 के 7 सीटर वैरिएंट की कीमतों का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा!
महिंद्रा एक्सयूवी 700 के सेवन सीटर वर्जन की कीमतें लांच से पहले आई सामनें

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 14 अगस्त 2021 को 5-सीटर XUV700 की कीमतों का खुलासा किया था। SUV को 7-सीट कॉन्फ़िगरेशन के साथ भी उपलब्ध कराया जाएगा, हालांकि अभी इसकी कीमतों की घोषणा नहीं की गई है। जानकारी के लिए बता दें घरेलू वाहन निर्माता की तरफ से पेश की गई ये एसयूवी कई सेग्मेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ आ रही है।

Mahindra XUV700 मॉडल लाइनअप चार ट्रिम्स - MX, AX3, AX5 और AX7 में पेश की गई है - जो 2.0L, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल और 2.2L, 4-सिलेंडर mHawk डीजल इंजन द्वारा संचालित है। जहां गैसोलीन यूनिट 200bhp की पावर और 380nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है, वहीं इसके निचले वेरिएंट पर डीजल मोटर 155bhp के साथ 360Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसके अलावा एसयूवी का हाई-एंड वेरिएंट 185bhp की पावर और 420Nm का टॉर्क (MT) पर और समान पावर पर ही 450एNm का टॉर्क (AT) वैरिएंट पर पैदा करने में सक्षम है।

डीजल मॉडल विशेष रूप से चार ड्राइव मोड- जिप, जैप, जूम और कस्टम के साथ पेश किए गए हैं। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों के साथ उपलब्ध हैं। ध्यान दें कि लोअर-स्पेक डीजल वेरिएंट केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ हो सकता है। SUV AWD (ऑल-व्हील-ड्राइव) और FWD (फ्रंट-व्हील-ड्राइव) विकल्पों के साथ आती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में लीक हुए दस्तावेज़ों में पता चला है कि, XUV700 SUV मॉडल लाइनअप में कुल 29 वेरिएंट शामिल होंगे जिनमें 13 - 5-सीटर और 16 - 7-सीटर हैं। 5-सीटर वेरिएंट की कीमत 11.99 लाख रुपये से 19.49 लाख रुपये तक जाएगी। वहीं 7-सीटर मॉडल की कीमत 13.19 लाख रुपये से 20.69 लाख रुपये के बीच रखी गई है। उपरोक्त सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली हैं। आइये नीचे सूची के जरिये आपको एकस्यूवी 700 के सेवन सीटर वैरिएंट की उसके ट्रिम के अनुसार कीमत बताते हैं।

महिंद्रा एक्सयूवी 700 सेवन सीटर वैरिएंट और कीमत :-

MX MT Diesel -  कीमत, 13.19 लाख एक्स-शोरूम

MX MT Petrol -   कीमत, 12.69 लाख एक्स-शोरूम

AX5 MT Diesel FWD - कीमत, 16.69 लाख एक्स-शोरूम

AX5 AT Diesel FWD - कीमत, 17.99 लाख एक्स-शोरूम

AX5 MT Petrol FWD - कीमत, 15.69 लाख एक्स-शोरूम

AX5 AT Petrol FWD - कीमत, 16.99 लाख एक्स-शोरूम

AX5 AT Petrol AWD - कीमत, 18.49 लाख एक्स-शोरूम

AX5 (O) AT Diesel FWD - कीमत, 18.69 लाख एक्स-शोरूम

AX5 (O) AT Petrol FWD - कीमत, 17.69 लाख एक्स-शोरूम

AX7 AT Diesel Std FWD - कीमत, 19.49 लाख एक्स-शोरूम

AX7 AT Diesel Opt FWD - कीमत, 20.19 लाख एक्स-शोरूम

AX7 AT Petrol Opt AWD - कीमत, 21.69 लाख एक्स-शोरूम

AX7 AT Petrol Std FWD - कीमत, 18.49 लाख एक्स-शोरूम

AX7 AT Petrol Opt FWD - कीमत, 19.19 लाख एक्स-शोरूम

AX7 AT Petrol Std AWD - कीमत, 19.99 लाख एक्स-शोरूम

AX7 AT Petrol Opt AWD - कीमत, 20.69 लाख एक्स-शोरूम 

chat bot
आपका साथी