Mahindra XUV300 भारत में 14 फरवरी को होगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

Mahindra XUV300 की लॉन्च की तारीख भी सामने आ गई है

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 02:02 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jan 2019 12:54 PM (IST)
Mahindra XUV300 भारत में 14 फरवरी को होगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत
Mahindra XUV300 भारत में 14 फरवरी को होगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Mahindra XUV300 का नया वर्जन भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। ऐसे में नई Mahindra XUV300 की लॉन्च की तारीख भी सामने आ गई है। नई सबकॉम्पैक्ट SUV को महिंद्रा अगले महीने यानी की 14 फरवरी को लॉन्च करेगी।

हाल ही में भारत की दिग्गज निर्माता ने अपनी XUV300 को आधिकारिक रूप से पेश किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई XUV300 मौजूदा X100 प्लेटफॉर्म पर काम करेगी।

20 हजार रुपये में करें बुक

बता दें कि Mahindra XUV 300 की बुकिंग शुरू हो चुकी है। महिन्द्रा ने XUV 300 के लिए अपने डीलर्स को ट्रेनिंग दी है। यह ट्रेनिंग इस महीने की आखिर तक चलेगी। XUV 300 को ग्राहक 20 हजार रुपये देकर बुक कर सकते हैं।

क्या होगी कीमत?

उम्मीद की जा रही है कि Mahindra XUV 300 की कीमत 8 लाख से 12 लाख रुपये के बीच होगी।

कितने वेरिएंट्स में होगी लॉन्च?

महिंद्रा ने XUV 300 के वेरिएंट्स की जानकारी साझा की है। इसके मुताबिक Mahindra XUV300 चार वेरिएंट्स में लॉन्च होगी। इनमें W4, W6, W8 और W8(O) शामिल है।

क्या होंगे फीचर्स?

इस SUV में चार पावर वाली खिड़कियों के साथ सभी पहियों के लिए डिस्क ब्रेक्स, 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ABS और नए LED टेल लैप्स दिए जाएंगे। वहीं, इसके टॉप स्पेसिफिकेशन वाले मॉडल की बात की जाए तो इसमें रियर पार्किंग सेंसर्स, 7 एयरबैग्स, टचस्क्रीन के साथ इंफोटेनमेंट सिस्ट यूएनआई और ड्यूल-जोन ऑटोनमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

क्या होगी परफॉर्मेंस?

इससे पहले कंपनी ने कहा था Mahindra XUV300 पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में उपलब्ध होगी, जिसमें बेस्ट-इन-क्लास टॉर्क आउपुट्स मिलेगा, लेकिन अब कंपनी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए मोटर्स के आउटपुट्स पर से पर्दा हटा दिया है। पेट्रोल इंजन में 200 Nm का पीक टॉर्क मिलेगा, जो Maruti Vitara Brezza के डीजल वेरिएंट के बराबर है।

वहीं, डीजल मोटर 300 Nm का पीक टॉर्क पैदा करेगा, जो Hyundai Creta के 1.6 लीटर वाले डीजल इंजन से ज्यागा होगा। बता दें कि Hyundai Creta के डीजल वेरिएंट में 260 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। यही इंजन Marazzo में दिया गया है, जो 300 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। अभी कंपनी केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प देगी। हालांकि, बाद में कंपनी AMT विकल्प भी उपलब्ध करा सकती है।

पेट्रोल इंजन वेरिएंट की बात करें तो 1.2-लीटर का मोटर मिलेगा, जो 100PS का मैक्सिमम पावर जेनरेट करेगा। . इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। इसमें कंपनी AMT का भी विकल्प दे सकती है। Mahindra XUV300 के किसी भी वेरिएंट में 4-व्हील ड्राइव सेटअप का विकल्प नहीं मिलेगा।

कितनी माइलेज देगी?

Mahindra XUV 300 के पेट्रोल वेरिएंट में 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा है। वहीं, डीजल वेरिएंट में 20 Kmpl का माइलेज मिलेगा।

किनसे होगा मुकाबला?

Mahindra XUV 300 भारतीय बाजार में Maruti Vitara Brezza, Tata Nexon और Ford EcoSport को कड़ी टक्कर देगी।

यह भी पढ़ें:

भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 सबसे लेटेस्ट कारें, जानें कीमत और फीचर्स

सड़क पर गाड़ी चलाते समय इन 8 गलतियों से कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

2019 में भी धमाल मचाएंगी ये 6 बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स

chat bot
आपका साथी