Mahindra XUV700 से जुड़ी दिलचस्प जानकारी आई सामने, एसयूवी के साथ ऑफर की जाएंगी ये एक्सेसिरीज़

होमग्रोन ऑटोमेकर महिंद्रा अपनी एक्सयूवी700 को घरेलू बाज़ार में अगले महीने बिक्री के लिए उतारने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में जानकारी सामने आई है जिसके मुताबिक एक्सयूवी 700 के साथ एक्सेसिरीज़ और मर्चेंडाइडज़ खरीदने का विकल्प भी खुला रहेगा।

By Rishabh ParmarEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 02:30 PM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 08:06 AM (IST)
Mahindra XUV700 से जुड़ी दिलचस्प जानकारी आई सामने, एसयूवी के साथ ऑफर की जाएंगी ये एक्सेसिरीज़
Mahindra XUV700 से जुड़ी दिलचस्प जानकारी आई सामने

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra ने अगस्त 2021 में XUV700 SUV का 5-सीटर एडिशन लॉन्च किया था। कंपनी ने केवल 5-सीटर SUV के MX और AX सीरीज़ की कीमतों का खुलासा किया है। 7-सीटर मॉडल समेत बाकी वेरिएंट्स की कीमतों की घोषणा अक्टूबर 2021 में की जाएगी। Mahindra XUV700 को दो कैटेगरी- MX सीरीज और AX सीरीज में पेश किया गया है। इसके अलावा बाद के वैरिएंट्स में AX3, AX5 और AX7 शामिल हो जाएंगे।

Mahindra ने MX पेट्रोल और डीजल, AX3 पेट्रोल और AX5 पेट्रोल वर्जन की कीमतों की घोषणा की थी। लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Mahindra XUV700 रेंज में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों के साथ 34 वेरिएंट शामिल होंगे। एसयूवी पहले से ही फीचर-लोडेड है, क्योंकि यह कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स से लैस है। हालांकि, महिंद्रा एक्सयूवी 700 के साथ कई तरह के एक्सेसरीज और मर्चेंडाइज भी पेश करेगी।

आधिकारिक कीमत की घोषणा से पहले, XUV700 की एक्सेसरीज और मर्चेंडाइज लिस्ट वेब पर लीक हो गई है। एसयूवी को साटन क्रोम किट के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें प्रीमियम साटन फिनिश है। यह बंपर, एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, व्हील आर्च और साइड मोल्डिंग के लिए अतिरिक्त क्रोम ट्रिम्स प्रदान करती है। इसके अलावा रूफ रैक, रियर बंपर प्रोटेक्टर्स, एंटी-थेफ्ट व्हील बोल्ड्स और बॉडी कवर्स को सैटिन फिनिश दिया जाएगा। महिंद्रा एसेसरीज के तौर पर साइड स्टेप्स भी देगी।

इंटर्नल सजावट के लिए, महिंद्रा ग्राहकों को कई प्रकार के अनुकूलन विकल्प प्रदान करेगी। कंपनी सीट कवर और एक कम्फर्ट किट देगी। कम्फर्ट किट में कुशन, नेक रेस्ट, सीटबेल्ट पैड, फ्लोर मैट की एक विस्तृत श्रृंखला और पैडल कवर शामिल होंगे। यह सपोर्ट के तौर पर इल्युमिनेटेड स्कफ प्लेट्स के साथ भी आएगा। गाड़ी के मालिक एक्सयूवी700 की ब्रांडिंग वाली टी-शर्ट, कैप, जैकेट, डफल बैग, बैकपैक और कॉफी मग साथ XUV700-ब्रांडेड मर्चेंडाइज भी खरीद सकते हैं।

नई Mahindra XUV700 को दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें एक 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और एक 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन शामिल है। डीज़ल इंजन दो स्टेट ऑफ़ ट्यून्स प्रदान करता है - MX ट्रिम 153bhp और 360Nm टार्क, और 182bhp और 420Nm टार्क। पेट्रोल इंजन 197bhp और 380Nm का टार्क पैदा करने में सक्षम है। डीजल इंजन को 4 ड्राइविंग मोड- जिप, जैप, जूम और कस्टम के साथ पेश किया जाएगा। इन ड्राइव मोड का परफॉर्मेंस और स्टीयरिंग प्रतिक्रिया को बदलने का दावा किया जा रहा है।

5-सीटर XUV700 का मुकाबला Tata Harrier, MG Hector, Hyundai Creta, Kia Seltos और Skoda Kushaq से होगा। दूसरी ओर, 7-सीटर मॉडल Tata Safari, Hyundai Alcazar और MG Hector Plus को टक्कर देगी। 

chat bot
आपका साथी