लोगों को नहीं पसंद आया Mahindra की प्रीमियम एसयूवी Xuv700 का डिजाइन, सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोल

बीते दिन से इस प्रीमियम कार की ए​क तस्वीर इंटरनेट पर जम​कर देखी जा रही है।दरअसल नई स्पाई इमेज में XUV700 का डिजाइन कुछ खास नहीं दिख रहा है जिसे लेकर लोग निराश नजर आ रहे हैं। Xuv 700 का मुकाबला Hyundai Alcazar और Tata Safari से होगा।

By BhavanaEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 12:28 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 09:31 AM (IST)
लोगों को नहीं पसंद आया Mahindra की प्रीमियम एसयूवी  Xuv700 का डिजाइन, सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोल
Mahindra XUV700 को कॉपर पेंट विकल्पों में से एक में देखा गया ।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra xuv 700 : Mahindra भारतीय बाज़ार में नई XUV700 को पेश करने के लिए कमर कस रही है, लगातार कंपनी सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें साझा कर रही है, जिनमें एक एक करके इसके फीचस का खुलासा किया जा रहा है। लेकिन बीते दिन से इस प्रीमियम कार की ए​क तस्वीर इंटरनेट पर जम​कर देखी जा रही है। जिसे कुछ लोग ट्र्र्रोल कर रहे हैं।

दरअसल, नई स्पाई इमेज में XUV700 का डिजाइन कुछ खास नहीं दिख रहा है, जिसे लेकर लोग निराश नजर आ रहे हैं। XUV700 को एक बड़े बल्कियर प्रोफाइल के साथ दिखाया गया है। इसमें इंटीग्रेटिड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स और ब्लैक आउट ग्रिल के साथ टियरड्रॉप हेडलैम्प्स देखे जा सकते हैं। इसके अलावा स्किड प्लेट, फॉग लैंप हाउसिंग और एयर डैम जैसे एलिमेंट के साथ फ्रंट बम्पर चंकी नहीं दिखता है।

क्यों ट्र्रोल हो रही XUV700

वहीं रियर में इसमें रूफलाइन का स्लोप्ड एंड, इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉइलर और एंगुलर डिटेल्स के साथ बड़े टेललैंप्स हैं। इसके साथ ही XUV700 के डिजाइन को टेललैंप्स मस्कुलर डिजाइन देते हैं। हालांकि इस मॉडल पर एलॉय व्हील बहुत छोटे आकार के लगते हैं। यहां दुर्भाग्य वाली बात है, कि XUV700 को Mahindra के कॉपर पेंट विकल्पों में से एक में देखा गया था जो कार को कहीं से भी आकर्षक नहीं बना रहे हैं।  

इससे पहले, महिंद्रा ने इस कार के फीचर्स को लेकर कई तरह की जानकारी साझा की है, जिसमें ऑटो बूस्टर हेडलैंप, स्मार्ट पॉप-अप हैंडल, ड्राइवर अटेंशन मॉनिटर और वाइड-इन-सेगमेंट रूफ जैसी सुविधाओं की पुष्टि की गई है। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में अपनी आगामी XUV700 के लिए नई 'स्मार्ट फ़िल्टर टेक्नोलॉजी' की भी पुष्टि की है।  बताते चलें, कि लॉन्च होने पर 2021 महिंद्रा XUV700 की कीमत 14 लाख (एक्स-शोरूम) से ऊपर होने की उम्मीद है। वहीं इसका मुकाबला Hyundai Alcazar और Tata Safari से होगा।

chat bot
आपका साथी