इंतजार खत्म: भारत में जल्द लॉन्च होगी 5-डोर वाली महिंद्रा थार, जानें क्या है रिपोर्ट

मारुति सुुजकी भी अपनी नई Jimny को भारत में लाने की योजना बना रही है जिसका भारत में केवल 5-डोर वर्जन लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इस सेगमेंट में ऑल-न्यू Force Gurkha की भी एंट्री इस साल होने जा रही है।

By Sajan ChauhanEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 03:39 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 03:39 PM (IST)
इंतजार खत्म: भारत में जल्द लॉन्च होगी 5-डोर वाली महिंद्रा थार, जानें क्या है रिपोर्ट
Mahindra Thar के 3 डोर वर्जन की प्रतिकात्मक तस्वीर .

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra Thar 5-door : देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने हाल ही में अपनी नई Thar को पेश किया है। जिसे कंपनी आधिकारिक तौर पर 2 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। बता दें, थार का फिलहाल भारत में 3-डोर वर्जन लॉन्च किया जाएगा। वहीं खबर है कि कंपनी इसके 5-डोर वर्जन पर भी काम कर रही है। यानी आने वाले समय में हम भारत में 5-डोर महिंद्रा थार की लांचिंग देख सकते हैं। आइए विस्तार से बताते हैं:

5-डोर वर्जन पर क्या है रिपोर्ट: दरअसल, मार्केट में इस तरह की चर्चा हैं, कि महिंद्रा ऑल-न्यू थार के 5-डोर वर्जन पर काम कर रही है। चूंकि महिंद्रा उन खरीदारों को लक्षित करने की योजना बना रहा है जो रोजाना के लिए एक वाहन चाहते हैं। ऐसे में तीन-दरवाजे वाली थार लोग रोज के कामों में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। लेकिन 5-डोर वर्जन को शहरों में आसानी से उपयोग किया जा सकता है। हालांकि इस बात को लेकर अभी कंपनी की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि महिंद्रा 5-डोर थार को लंबे व्हीलबेस के साथ पेश करेगी।

भारत में सीमित है ऑफ-रोडिंग के शौकिन: यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि थार को विशेष रूप से ऑफ-रोडिंग के लिए बनाया गया है, इसलिए इसे एक शॉर्ट-व्हीलबेस मिलता है, जो इसके ब्रेकओवर एंगल को बढ़ाता है और इसे बहुत अधिक सक्षम बनाता है। लेकिन भारत में ऑफ-रोडिंग के शौकिन सीमित लोग हैं। जाहिर है अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए महिंद्रा थार के 5-डोर वर्जन को पेश करेगी।

Jimny और Gurkha 5-डोर वर्जन में होंगी लॉन्च: देखा जाए तो पहली पीढ़ी की तुलना में नई थार में कई खास बदलाव किए गए हैं। वहीं मारुति सुुजकी भी अपनी नई जिम्नी को भारत में लाने की योजना बना रही है, जिसका भारत में केवल 5-डोर वर्जन लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इस सेगमेंट में ऑल-न्यू फोर्स गोरखा की भी एंट्री इस साल में होने जा रही है। जानकारी के लिए बता दें, नई फोर्स गोरखा को शुरू से 3-डोर और 5-डोर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी