Mahindra Scorpio S9 वेरिएंट 13.9 लाख रुपये में भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स और शानदार लुक

Mahindra Scorpio S9 वेरिएंट, S11 के मुकाबले 1.4 लाख रुपए सस्ती है। जबकि,S7 के मुकाबले करीब 60,000 रुपए महंगी है

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 10:50 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 10:08 AM (IST)
Mahindra Scorpio S9 वेरिएंट 13.9 लाख रुपये में भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स और शानदार लुक
Mahindra Scorpio S9 वेरिएंट 13.9 लाख रुपये में भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स और शानदार लुक

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Mahindra Scorpio S9 वेरिएंट भारत में लॉन्च हो चुकी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने काफी समय से चल रहे इंतजार के बाद इसे भारतीय बाजार में उतारा है। कंपनी ने इसकी दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपए रखी है। यहां जानना जरूरी है कि मौजूदा समय में Scorpio भारत की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है। इसी सेगमेंट में Mahindra ने एक और मॉडल पेश किया है।

Mahindra Scorpio S9 की लॉन्च पर कंपनी ने बताया कि यह SUV भारत की सभी महिंद्रा डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। इसके साथ इस कार में पहले के मुकाबले ज्यादा आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। यह कार S11 से नीचे के सेगमेंट में आती है। Mahindra Scorpio S9 वेरिएंट, S11 के मुकाबले 1.4 लाख रुपए सस्ती है। वहीं, अगर इसकी तुलना बेस वेरिएंट यानी की S7 से की जाए तो यह करीब 60,000 रुपए महंगी है।

नई Mahindra Scorpio S9 के फीचर्स की बात करें तो इसमें प्रोजैक्टर हैडलैंप्स के साथ एलईडी लाइट गाइड्स, हाईड्रोलिक असिस्टेड बंपर, फॉग लैंप्स, टर्न इंडिकेटर वाले ओवीआरएम और एंटी-रोल कुशन सस्पेंशन दिए गए हैं। वहीं, इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम में 5.9-इंच की टचस्क्रीन मिलती है, जो नेविगेशन फीचर्स से लैस है। इस कार में क्लाइमेट कंट्रोल के साथ ऐप्प्ल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

नई Mahindra Scorpio S9 में 2.2-लीटर का एमहॉक डीजल इंजन दिया गया है, जो 140 bhp का मैक्सिमम पावर और 320 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है। भारत में इसका मुकाबला रेनॉ डस्टर, ह्यूंदैई क्रेटा और टाटा सफारी स्टॉर्म से होगा।

chat bot
आपका साथी