Mahindra Xuv700 का ग्राहकों में जबरदस्त दिखा क्रेज, कंपनी ने रखा रोज 187 कारों की डिलीवरी का लक्ष्य

मिली जानकारी के मुताबिक ऑटोमोटिव उद्योग में पुर्जों की वैश्विक कमी के कारण डिलीवरी में देरी हो सकती है। हालांकि जिन खरीदारों ने XUV700 की बुकिंग पहले से ही शुरू की है उन्हें आज से अपनी डिलीवरी की तारीखों के बारे में अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा।

By BhavanaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:15 AM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 07:53 AM (IST)
Mahindra Xuv700 का ग्राहकों में जबरदस्त दिखा क्रेज, कंपनी ने रखा रोज 187 कारों की डिलीवरी का लक्ष्य
महिंद्रा ने 14 जनवरी 2022 तक XUV700 की 14,000 यूनिट की डिलीवरी देने की योजना बनाई है।

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। Mahindra Xuv700 Delivery: देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा भारत में अपनी नई एसयूवी XUV700 की आधिकारिक डिलीवरी 30 अक्टूबर 2021 से शुरू करेगी। महिंद्रा ने हाल ही में इस बहुप्रतीक्षित XUV700 को लॉन्च किया है, और इस 7 सीटर SUV को महज 2 सप्ताह में 65,000 बुकिंग प्राप्त हो चुकी हैं। बता दें, महिंद्रा ने 14 जनवरी 2022 तक XUV700 की 14,000 यूनिट की डिलीवरी देने की योजना बनाई है। जिसका मतलब है कि कंपनी ने प्रतिदिन लगभग 187 SUV's की डिलीवरी करने का लक्ष्य रखा है।

मिली जानकारी के मुताबिक ऑटोमोटिव उद्योग में पुर्जों की वैश्विक कमी के कारण डिलीवरी में देरी हो सकती है। हालांकि, जिन खरीदारों ने XUV700 की बुकिंग पहले से ही शुरू की है, उन्हें आज से अपनी डिलीवरी की तारीखों के बारे में अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। Mahindra Xuv700 (5 और 7) सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ उपलब्ध है, वहीं महिंद्रा एक कंसल्टेंसी कंपनी के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि डिलीवरी प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए एल्गोरिदम आधारित प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।

डिलीवरी की समयसीमा ग्राहकों को उनके संबंधित डीलरशिप के माध्यम से सूचित की जा रही है। जानकारी के लिए बता दें, XUV700 की शुरुआती कीमत 11.99 से लेकर 19.79 लाख रुपये तय की गई है, और इसे चार वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिसमें MX, AX3, AX5 और AX7 शामिल हैं। इस कार में ऑटोमेकर ने AX Lux नामक एक नया वर्जन भी जोड़ा है, जो अतिरिक्त सुविधाओं के साथ आता है। इस नए वैरिएंट की कीमत 22.99 लाख, एक्स-शोरूम तय की गई है, जिसमें कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं।

इसकी फीचर्स सूची में अमेज़ॅन-एलेक्सा कनेक्टिविटी, इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए ट्विन 10.25 इंच डिस्प्ले और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) शामिल हैं। वहीं अन्य मुख्य हाइलाइट्स में ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, लेदरेट फिनिश स्टीयरिंग, सीटिंग और मेमोरी के साथ 6 वे पावर सीट R18 डायमंड कट अलॉय व्हील शामिल हैं

chat bot
आपका साथी