Mahindra Mojo BS6 का टीजर हुआ जारी, देखें क्या है खास

भारतीय बाजार में Mahindra ने Mahindra Mojo BS6 का टीजर जारी कर दिया है जल्द ही इस बाइक को लॉन्च किया जाएगा। (फोटो साभार Mahindra)

By Sajan ChauhanEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 04:52 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 04:52 PM (IST)
Mahindra Mojo BS6 का टीजर हुआ जारी, देखें क्या है खास
Mahindra Mojo BS6 का टीजर हुआ जारी, देखें क्या है खास

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra Two-Wheelers ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर Mahindra Mojo BS6 का टीजर जारी कर दिया है। Mahindra जल्द ही Mahindra Mojo BS6 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।

Mahindra Mojo 300 आखिरकार बीएस6 एमिशन के अनुरूप होने वाली है और एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाली है। Mahindra Mojo 300 ABS अप्रैल में बीएस6 आने के बाद से बिक्री के लिए बंद हो गई थी। टीजर इमेज से पता चल रहा है कि इस बाइक में कुछ बदलाव किए जाएंगे। BS6 बैज को एक्सटेंडिड टैंक पर दिया जाएगा और 300 ABS स्टीकरिंग साइड पैनल पर दी जाएगी। बाइक में कोई बड़े बदलाव नहीं होंगे, लेकिन पहले के मुकाबले लुक अलग होगा।

Mahindra Mojo BS6 में अगर इंजन और पावर की बात की जाए तो उसमें 295cc का इंजन दिया जाएगा। इसका BS4 इंजन 8000 Rpm पर 20 Kw की पावर और 5500 Rpm पर 30 Nm का टार्क जनरेट करता है। ब्रेकिंग सिस्टम के मामले में Mahindra Mojo के फ्रंट में 320 mm डिस्क ब्रेक और रियर में 240mm डिस्क ब्रेक दिया जाएगा और ब्रेकिंग सिस्टम को एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस किया जाएगा। सस्पेंशन की बात की जाए तो Mahindra Mojo के फ्रंट में यूएसडी फॉर्क्स अप सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जाएगा। नई Mojo 300 BS6 में पिरैली टायर्स ही दिए जाएंगे। वहीं कीमत की बात की जाए तो Mahindra Mojo की एक्स शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपये थी, वहीं अब बीएस6 मॉडल की कीमत अधिक हो सकती है।

टीजर से पता चल रहा है कि बाइक में काफी बदलाव हो सकते हैं। इस मोटरसाइकिल में पहले वाली ट्विन हैडलैंप के साथ फ्रंट काउल, मस्क्यूलर फ्यूल टैंक, के साथ ट्विन सिलेंड्रीकल ट्यूब और स्टेप अप स्टाइल वाली सिंगल सीट दी जाएगी। BS6 Mojo में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया जाएगा जो कि पुराने वाले मॉडल में दिया गया था। 

chat bot
आपका साथी