अगले साल से Mahindra Marazzo हो जाएगी महंगी, जानें कितने बढ़ जाएंगे दाम

1 जनवरी 2019 से महिंद्रा मराजो के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में 30,000 से 40,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 10:00 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 09:36 AM (IST)
अगले साल से Mahindra Marazzo हो जाएगी महंगी, जानें कितने बढ़ जाएंगे दाम
अगले साल से Mahindra Marazzo हो जाएगी महंगी, जानें कितने बढ़ जाएंगे दाम

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। मराजो के 4 महीनों बाद महिंद्रा ने अब निर्णय लिया है कि वह अपनी शार्क से प्रेरित MPV की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। 1 जनवरी 2019 से महिंद्रा मराजो के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में 30,000 से 40,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। महिंद्रा मराजो को इसी साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था और इसकी शुरुआती की 9.99 लाख रुपये (M2 वेरिएंट) है, जो कि टॉप M8 वेरिएंट 13.90 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक जाती है। पिछले महीने ही महिंद्रा ने घोषणा की थी कि उसने मराजो की करीब 10,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल की है।

महिंद्रा ने अपनी मराजो के इन्फोटेनमेंट सिस्टम को भी हाल ही में एप्पल कारप्ले से अपग्रेड किया है। लॉन्च के दौरान मराजो सिर्फ एंड्रॉइड ऑटो से ही लैस थी। मराजो में कंपनी ने महिंद्रा डिजाइन स्टूडियो और महिंद्रा के स्वामित्व वाली इटेलियन डिजाइन हाउस पिनिनफेरिना में डिजायन किया है। कंपनी ने इसकी इंजीनियरिंग महिंद्रा नॉर्थ अमेरिका टेक्निकल सेंटर और महिंद्रा रिसर्च वैली चेन्नई के सहयोग से की है। मराजो का केबिन 7-सीटर और 8-सीटर से लैस है। इसके अलावा मराजो के केबिन फीचर्स में रियर एयर-कॉन सिस्टम दिया गया है जो कि दूसरी और तीसरी पंक्ति की सीटों पर बेहतरीन ठंडक पहुंचाता है।

पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मराजो में 1.6 लीटर, फोर-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है जो कि 128bhp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। 

chat bot
आपका साथी