Mahindra की फुल साइज SUV's पर मिल रहा 3.06 लाख तक का डिस्काउंट, जानें क्या है ऑफर

Mahindra ने अपनी SUV पर बंपर डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है। आपको बता दें कि कंपनी अपनी फुल साइज एसयूवीज पर 3.06 लाख रुपये का मैक्सिमम डिस्काउंट ऑफर कर रही है। तो चलिए जानते हैं कि Mahindra की कौन सी एसयूवी पर कितना फायदा मिलेगा।

By Vineet SinghEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 07:55 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 07:55 AM (IST)
Mahindra की फुल साइज SUV's पर मिल रहा 3.06 लाख तक का डिस्काउंट, जानें क्या है ऑफर
Mahindra की फुल साइज एसयूवी पर मिल रहा बंपर ऑफर (Photo Credit: Mahindra)

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आपकी फैमिली बड़ी है और आप इस फेस्टिव सीजन कोई फुल साइज एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको बता दें कि Mahindra ने अपनी SUV पर बंपर डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है। आपको बता दें कि कंपनी अपनी फुल साइज एसयूवीज पर 3.06 लाख रुपये का मैक्सिमम डिस्काउंट ऑफर कर रही है। तो चलिए जानते हैं कि Mahindra की कौन सी एसयूवी पर कितना फायदा मिलेगा।

Mahindra Scorpio: महिंद्रा स्कॉर्पियो भारत की एक बेहद ही लोकप्रिय एसयूवी है जिसमें आपकी बड़ी फैमिली भी आसानी से बैठ सकती है। आपको बता दें कि इस एसयूवी की कीमत 12.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। अगर बात करें डिस्काउंट की कंपनी की तरफ से स्कॉर्पियो पर पूरे 41,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Mahindra XUV500: महिंद्रा एक्सयूवी 500 भी एक फूल साइज एसयूवी है जो आपकी बड़ी फैमिली के लिए बिलकुल परफेक्ट है। इस एसयूवी की कीमत 13.58 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी फेस्टिव सीजन इस एसयूवी पर 56,760 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Mahindra Alturas G4: महिंद्रा की Alturas G4 पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस एसयूवी पर कंपनी 3.06 लाख का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस एसयूवी की कीमत 28.73 लाख से शुरू होती है।  

chat bot
आपका साथी