Mahindra Bolero नए अवतार में होगी भारत में लॉन्च, इन फीचर्स से होगी लैस

Mahindra अपनी Bolero के नए वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 03:21 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 08:30 AM (IST)
Mahindra Bolero नए अवतार में होगी भारत में लॉन्च, इन फीचर्स से होगी लैस
Mahindra Bolero नए अवतार में होगी भारत में लॉन्च, इन फीचर्स से होगी लैस

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Mahindra अपनी Bolero के नए वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। LiveMint की रिपोर्ट के मुताबिक नई Mahindra Bolero अगले क्रैश टेस्ट नॉर्म्स को देखकर बनाई गई है। इसके अवाला इसका इंडन BS-6 नॉर्म्स पर काम करेगा। नई Mahindra Bolero से जुड़ी इन जानकारियों पर M&M (महिंद्रा एंड महिंद्रा) के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पवन गोयनका ने भी मुहर लगाई है।

भारतीय बाजार में Mahindra Bolero साल 2000 में सबसे पहले लॉन्च हुई थी। तब से लेकर अबतक इस कार में छोटे-मोटे ही बदलाव होते आए हैं। ऐसे में नई Mahindra Bolero के बारे में अबतक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि नई Mahindra Bolero नए Gen 3 प्लेटफॉर्म पर काम करेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय बाजार में आने वाली Thar भी इसी प्लेटफॉर्म पर काम करेगी।

नई Mahindra Bolero की डिजाइन में बदलाव नहीं किया जाएगा। बता दें कि पुरानी डिजाइन के बाद भी Bolero महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। यही कारण है कि कंपनी अपनी इस कार के DNA को बरकरार रखना चाहती है। मौजूदा-जेनरेशन वाली Bolero भारत के टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय कारों में से एक है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Mahindra Bolero की बॉडी में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि, इसके लुक में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं, जिससे ये पहले के मुकाबले थोड़ी अलग लगे। नई Mahindra Bolero में नया इंजन दिया जाएगा, जो BS-6 नॉर्म्स पर काम करेगा। उम्मीद की जा रही है कि इसका इंजन पहले के मुकाबले ज्यादा पावरफुल होगा।

सेफ्टी के लिए नई Mahindra Bolero में एयरबैग्स, ABS, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड वार्निंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इससे कार की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, ये फीचर्स अब अनिवार्य हो गए हैं, जिससे दूसरी कारों की कीमत पर भी इसका असर पड़ेगा।

नई Mahindra Bolero साल 2020 के पहले तीन महीनों में लॉन्च हो सकती है। हालांकि, इसका टेस्ट म्यूल अभी तक देखा नहीं गया है।

यह भी पढ़ें:

भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 सबसे लेटेस्ट कारें, जानें कीमत और फीचर्स

सड़क पर गाड़ी चलाते समय इन 8 गलतियों से कट सकता है चालान, हो सकती है जेल    

chat bot
आपका साथी