Indian Army की 20 साल पुरानी कार के फैन हुए Dhoni, रांची में लगी लोगों की भीड़: Video

Mahendra Singh Dhoni को रांची की सड़कों पर Nissan Jonga 1 Ton के साथ देखा गया है जो सालों तक Indian Army का हिस्सा रही है

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 03:33 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 03:33 PM (IST)
Indian Army की 20 साल पुरानी कार के फैन हुए Dhoni, रांची में लगी लोगों की भीड़: Video
Indian Army की 20 साल पुरानी कार के फैन हुए Dhoni, रांची में लगी लोगों की भीड़: Video

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahendra Singh Dhoni भारतीय क्रिकेट में सबसे सफलतम कप्तानों में गिने जाते हैं। हालांकि, आज हम उनके क्रिकेटिंग करियर की नहीं बल्कि, उनकी एक ऐसी कार के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो रांची की सड़कों पर धमाल मचा रही हैं। हम बात कर रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी की नई कार Nissan Jonga 1 Ton की जो कभी Indian Army का हिस्सा थी। दरअसल हाल ही में धौनी को मोडिफाइड निसान जोंगा (Nissan Jonga) को ड्राइव करते हुए देखा गया है। धौनी इन दिनों अपने होमटाउन रांची में हैं, जहां वो Team India से मिलने इसी गाड़ी पर गए थे। रांची के JSCA स्टेडियम में जैसे ही धौनी Nissan Jonga के साथ नजर आए, उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

Indian Army के लिए बनाई गई थी Nissan Jonga 1 Ton

धौनी की इस नई कार का पूरा नाम Nissan Jonga 1 Ton है। भारतीय सेना में इस गाड़ी का सालों तक इस्तेमाल किया गया। Nissan Jonga 1 Ton एक ऐसी गाड़ी रहे जो भारत की सड़कों पर बहुत कम दिखाई दी, इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि इसे सिर्फ भारतीय सेना के इस्तेमाल के लिए बनाया गया था। हालांकि, भारत में बंद होने से पहले इस कार को कुछ समय के लिए पब्लिक ब्रिकी के लिए भी शुरू किया गया था। इस कार को Nissan की तरफ से डिजाइन किया गया था, जो Indian Army की Jabalpur Ordnance and Guncarriage Assembly (JONGA) के इस्तेमाल के लिए बनाई गई थी। यह Nissan की पेट्रोल मॉडल की पुरानी जेनरेशन थी।

.@msdhoni marked his presence at JSCA in style as he took his new car 'Jonga' for a spin!💙😇#Dhoni #TeamIndia #Ranchi pic.twitter.com/HKNmT5KavZ — MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) October 22, 2019

कैसी है Mahendra Singh Dhoni की Nissan Jonga 1 Ton

धौनी ने Nissan Jonga के मॉडिफाइड वर्जन को खरीदा है। आसान भाषा में समझें तो इस गाड़ी को धौनी की पसंद और जरुरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है 

chat bot
आपका साथी