Kia Seltos बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, Maruti Suzuki और Hero के आए अच्छे दिन

Kia Seltos बनी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV Maruti Suzuki और Hero के वापस आए अच्छे दिन

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 07:09 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 07:09 PM (IST)
Kia Seltos बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, Maruti Suzuki और Hero के आए अच्छे दिन
Kia Seltos बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, Maruti Suzuki और Hero के आए अच्छे दिन

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Kia Motors की भारत में सबसे पहली गाड़ी Kia Seltos देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है। वहीं, MG Hector की कामयाबी के बाद अब MG Motor अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV, MG ZS EV को लान्च करने के लिए तैयार है। वहीं, इस फेस्टिव सीजन Maruti Suzuki और Hero Motocorp की बंपर बिक्री हुई है। इन सब के बीच Mercedes-Benz V-Class Elite भारत में लॉन्च हो गई है। Jagran Hitech में देखिए ऑटो जगत की पिछले 7 दिनों की बड़ी खबरें,

Mercedes-Benz V-Class Elite

Mercedes-Benz ने अपनी V-Class Elite को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.10 करोड़ रुपये है। यह एक लग्जरी मल्टी परपज व्हीकल (MPV) है। जिसके स्टाइल में रेगुलर मॉडल के मुकाबले कई अपडेट्स किए गए हैं। इसमें आपको रिवाइज्ड ग्रिल नया स्पोर्टी बंपर मिलता है। इसमें 6 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें नया 2.0-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 161 bhp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। ये कार महज 11 सेकेंड्स में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है।

MG ZS EV

MG Hector की शानदार शुरुआत के बाद अब MG Motor भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च करने के लिए तैयार है। ये इलेक्ट्रिक कार भारत में ZS EV (जीएस ईवी) नाम से लॉन्च होगी। ये कार over-the-air यानी (OTA) तकनीक पर काम करेगी। इसमें आपको लिथियम ऑयन बैटरी मिलेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो ये कार, एक बार फुल चार्ज होने पर 300 किलोमीटर तक बिना रुके चलेगी। कंपनी इसे 5 दिसंबर को पेश करेगी। भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये के आस पास होगी। भारत में इसका सीधा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई Hyundai Kona Electric से होगा।

Kia Seltos

अब बात करते हैं भारत में Kia Motors की सबसे पहली गाड़ी Kia Seltos के बारे में जिसने देशभर में तहलका मचा दिया है। Kia Seltos इस साल भारत में 22 अगस्त को लॉन्च हुई थी। और अब अक्टूबर महीने में ये भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है। वहीं, देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से ये 7वें नंबर पर आ गई है। Kia Seltos इसी साल भारत में लॉन्च हुई थी जिसकी शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये है।

Maruti Suzuki Sales

अब बात दिवाली इफेक्ट की जिसने फाइनली Maruti Suzuki के भारत में अच्छे दिन वापस ला दिए हैं। दरअसल पिछले 7 महीनों से भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी की बिक्री में गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन दिवाली त्योहार से सब कुच बदल दिया। अक्टूबर महीने में Maruti Suzuki के 1 लाख 53 हजार से भी ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। अकेले धनतेरस के दिन मारुति सुजुकी के 45,000 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी।

Hero Sales

Maruti की तरह ही दुनिया की सबसे बड़ी 2-व्हीलर कंपनी के भी भारत में अच्छे दिन वापस आ गए हैं। अक्टूबर महीने Hero के 12 लाख 84 हजार यूनिट्स की बिक्री हुई है। जो कि एक ही कैलेंडर में किसी भी महीने के लिए अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री थी। 

chat bot
आपका साथी