Kia India के डीलर भारत में सबसे ज्यादा संतुष्ट, दोपहिया वाहन सेगमेंट में होंडा ने मारी बाजी

वहीं दोपहिया वाहन सेगमेंट में होंडा मोटरसाइकिल इंडिया (Honda Motorcycle India) ने जगह बनाई। मास-मार्केट पीवी सेगमेंट में किआ इंडिया ने नेतृत्व किया और उसके बाद एमजी मोटर टोयोटा किर्लोस्कर रेनॉल्ट टाटा मोटर्स हुंडई और मारुति सुजुकी का स्थान रहा।

By BhavanaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:52 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:52 PM (IST)
Kia India के डीलर भारत में सबसे ज्यादा संतुष्ट, दोपहिया वाहन सेगमेंट में होंडा ने मारी बाजी
लग्जरी कार सेगमेंट में, बीएमडब्ल्यू इंडिया और मर्सिडीज-बेंज इंडिया शीर्ष पर रहे।

नई दिल्ली, पीटीआई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने गुरुवार को अपने डीलर संतुष्टि अध्ययन 2021 के परिणामों की घोषणा की है। इसका उद्देश्य ऑटोमोबाइल डीलरों के बीच उनके संबंधित ओईएम के साथ संबंध स्थापित करना है। PremonAsia नामक उपभोक्ता इंसाइट के नेतृत्व वाली परामर्श और सलाहकार फर्म के सहयोग से किए गए अध्ययन में पाया गया कि बड़े पैमाने पर यात्री वाहन खंड में, किआ इंडिया डीलर ओईएम से सबसे अधिक संतुष्ट थे।

वहीं दोपहिया वाहन सेगमेंट में होंडा मोटरसाइकिल इंडिया ने जगह बनाई। मास-मार्केट पीवी सेगमेंट में, किआ इंडिया ने नेतृत्व किया और उसके बाद एमजी मोटर, टोयोटा किर्लोस्कर, रेनॉल्ट, टाटा मोटर्स, हुंडई और मारुति सुजुकी का स्थान रहा। लग्जरी कार सेगमेंट में, बीएमडब्ल्यू इंडिया और मर्सिडीज-बेंज इंडिया शीर्ष पर रहे। वहीं इसके बाद ऑडी और लैंड रोवर का स्थान रहा।

जानकारी के लिए बता दें, टू-व्हीलर सेगमेंट में, यह होंडा द्वारा नेतृत्व करने के बाद हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस मोटर, बजाज ऑटो, पियाजियो वाहन, सुजुकी, यामाहा और रॉयल एनफील्ड ने जगह हासिल की है। FADA ने बताया कि अध्ययन के परिणामों के साथ आने के लिए 2,000 से अधिक जगहों पर सर्वे किया गया। FADA के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा, "यह सर्वेक्षण बड़े पैमाने पर ऑटो रिटेल क्षेत्र द्वारा सामना किए जा रहे मौजूदा मुद्दों को दर्शाने के लिए किया गया था, जिससे यह डीलरों की सच्ची आवाज बन गया।"

अध्ययन में पाया गया कि भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र में डीलर व्यावसायिक व्यवहार्यता को अधिकतम प्राथमिकता देते हैं। हालांकि यह भी देखा गया है कि अधिकांश डीलर उत्पाद लाइनअप में बार-बार कुछ नया पा रहे हैं। जिसमें वाहन की बिल्ड क्वालिटी, इलेक्ट्रिक रेंज और ​मॉडल शामिल हैं। इस सर्वे के अनुसार किआ इंडिया के डीलर कंपनी ने सबसे ज्यादा संतुष्ट रहे। वहीं दोपहिया वाहन सेगमेंट में होंडा मोटरसाइकिल के डीलर संतुष्ट दिखे। बता दें, किआ भारत में अपने तीन वाहन Seltos, Carnival और Seltos को पेश करती है।

chat bot
आपका साथी