Jawa की इन 3 बाइक्स ने पूरे देशभर में मचाया तहलका, आपके बजट में कौन है सबसे फिट?

Jawa और Jawa Forty Two पिछले साल भारत में लॉन्च हुई थी वहीं अब Jawa Perak Bobber भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 05:35 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 05:35 PM (IST)
Jawa की इन 3 बाइक्स ने पूरे देशभर में मचाया तहलका, आपके बजट में कौन है सबसे फिट?
Jawa की इन 3 बाइक्स ने पूरे देशभर में मचाया तहलका, आपके बजट में कौन है सबसे फिट?

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Jawa Perak Bobber भारत में लॉन्च हो गई है। Classic Legends की सहायक कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इसे पिछले साल Jawa और Jawa Forty Two के लॉन्च इवेंट पर पेश किया था। हालांकि, उस समय कंपनी ने इसकी बिक्री को लेकर कोई भी जवाब नहीं दिया था। 15 नवंबर 2018 से अब तक कई अटकलों का दौर हालांकि, अब कंपनी ने अपनी सबसे किफायती क्रूजर बाइक को लॉन्च कर के खत्म कर दिया है, लेकिन Jawa Perak की बुकिंग अगले साल जनवरी महीने में शुरू होगी। दरअसल एक समय था जब Jawa Motorcycles की बाइक्स का भारतीय बाजार में एक तरफा दबदबा था। बॉलीवुड की फिल्मों में भी इस बाइक को देखा गया था। हालांकि, एक समय ऐसा भी आया जब कंपनी ने भारत में अपना प्रोडक्शन बंद कर दिया। आज हम आपको Jawa Motorcycles की तीन ऐसी बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Jawa Forty Two

परफॉर्मेंस- Jawa Forty Two में 293cc का लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, DOHC इंजन दिया है, जो 27bhp का मैक्सिमम पावर और 28Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है। डायमेंशन- Jawa Forty Two का वजन 170 किलोग्राम है। इसकी सीट की ऊंचाई 765 मिलीमीटर है। इसका व्हील बेस 1369 मिलीमीटर का है। कीमत- Jawa Forty Two की दिल्ली एक्स शोरूम की कीमत 1.55 रुपये है।

Jawa

परफॉर्मेंस- Jawa में 293cc का सिंगल सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड, 4-स्ट्रोक, DOHC इंजन दिया है, जो 27bhp की पावर और 28Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है। डायमेंशन- Jawa का वजन 170 किलोग्राम है। इसकी सीट की ऊंचाई 765 मिलीमीटर है। इसका व्हील बेस 1369 मिलीमीटर का है। कीमत- Jawa की दिल्ली एक्स शोरूम की कीमत 1.64 लाख रुपये है।

Jawa Perak कीमत- Jawa Perak Bobber की एक्स-शोरूम कीमत 1.94 लाख रुपये है। परफॉर्मेंस- Jawa Perak में 334cc का लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलिंडर,4-स्ट्रोक, DOHC इंजन दिया गया है। इसका इंजन 30.4PS का पावर और 31Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।

chat bot
आपका साथी