Jagran HiTech Awards 2021 -मिड वेट बाइक ऑफ दी ईयर कैटेगरी अवार्ड के लिए ये हैं दावेदार

इसके प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर Sky247 नेटवर्किंग पार्टनर Koo और पार्टनर BetBarter हैं। अवॉर्ड्स के लिए अलग-अलग कैटगरी में ब्रांड्स को नॉमिनेट किया गया है। जिसमें Mid- Weight Bike Of The Year भी एक कैटगरी है आइए जानते हैं साल के बेस्ट लग्जरी कार के नॉमिनी के बारे में।

By Rishabh ParmarEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 07:36 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 07:36 PM (IST)
Jagran HiTech Awards 2021 -मिड वेट बाइक ऑफ दी ईयर कैटेगरी अवार्ड के लिए ये हैं दावेदार
मिड वेट बाइक ऑफ दी ईयर कैटेगरी अवार्ड के दावेदार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। लीडिंग डिजिटल मीडिया jagran.com 3 दिसम्बर, 2021 को 'Jagran HiTech Awards 2021 का आयोजन करने जा रही है। ये Awards मोबाइल (Tech) और मोबोलिटी (Auto) के फील्ड्स में दिए जाएंगे। इसके प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर Sky247, नेटवर्किंग पार्टनर Koo और पार्टनर BetBarter हैं। अवॉर्ड्स के लिए अलग-अलग कैटगरी में ब्रांड्स को नॉमिनेट किया गया है। इनमें से एक कैटेगरी Mid- Weight Bike Of The Year, 2021 भी है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी बाइक इस कैटेगरी में अपनी दावेदारी निभा रही हैं।

CB500X

सीबी500एक्स (CB500X) एक एडवेंचर टूररबाइक है, जिसको Honda Motorcycle और Scooter India कंपनी ने लांच किया है। इस बाइक ने राइडर्स का खूब मन लुभाया। होंडा CB500X में 471.03 cc में लिक्विड-कूल्ड, पैरलल ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसमें असिस्ट और सिपर क्लिच ट्रांसमिशन के साथ 6-स्पीड गियर बॉक्स आता है। इस बाइक में डिजिटल स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिपमीटर और टैकोमीटर दिए गए हैं। यह बाइक एडजस्टेबल विंडशील्ड के साथ आती है। इस बाइक में फ्रंट और रियर दोनों ब्रेक डिस्क टाइप के मिलते हैं। इसकी फ्यूल टैंक कैपिसिटी 17.7 लीटर है। इस बाइक के Grand Pix Red और Matte Gunpowder Black Metallic दो कलर ऑप्शन आते हैं। यह केवल एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में इस बाइक की कीमत 6,87,357 है।

Triumph Trident 660

ट्राइंफ ट्राइडेंट 660 (Triumph Trident 660) भारी-भरकम कही जाने वाली बाइक में से एक है। इस बाइक में 660 cc का लिक्विड- कूल्ड इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ दिया गया है। इसके फ्रंट ब्रेक डबल-डिस्क हैं, जबकि रियर ब्रेक डिस्क टाइप हैं। इस बाइक की शीट हाइट 805 mm है। 14 लीटर कैपिसिटी का फ्यूल टैंक मिलता है। यह बाइक 17 से 22 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देती है। Triumph Trident 660 का केवल एक वेरिएंट उपलब्ध है। स्पोर्टी लुक इस बाइक में Crystal White, Sapphire Black, Matt Jet Black And Silver Ice और Silver Ice And Diablo Red जैसे चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस बाइक में LED लाइटिंग सिस्टम दिया गया है, साथ ही आपको स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर मिलते हैं। यह बाइक रोड और बारिश जैसे दो राइडिंग मोड्स के साथ आती है। Triumph Trident 660 बाइक की कीमत 7.75 लाख रूपये है।

Ducati Monster

डुकाटी मॉन्स्टर (Ducati Monster) बाइक इटैलियन कंपनी Ducati Motor Holding द्वारा लांच की गयी है। इस बाइक में 937 cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह स्पोर्टी लुक बाइक 6- स्पीड गियर बॉक्स के साथ आती है। Ducati Monster बाइक में यूजर को Urban, Touring और Sport जैसे राइडिंग मोड्स मिलते हैं। यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसके फ्रंट पर 4.3 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, वहीं LED टाइप के टर्न सिगनल, टेल लाइट और हेड लाइट्स दी गयी हैं। इसके फ्रंट व्हील का डायमीटर 320 mm और रियर व्हील 245 mm डायमीटर का है। इस बाइक के फ्रंट और रियर दोनों ब्रेक डिस्क टाइप हैं। डुकाटी मॉन्स्टर में डिजिटल स्पीडोमीटर, ऑडोमीटर और ट्रिपमीटर दिया गया है। इसकी फ्यूल टैंक कैपिसिटी 14 लीटर है। इस बाइक में 6 कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह बाइक 2 वेरिएंट में उपलब्ध है। जिसमें Ducati Monster STD की कीमत 10.99 लाख है और Ducati Monster Plus वेरिएंट की कीमत 11,24,000 लाख है।

इनमें से अपने पसंदीदा नॉमिनी को वोट करने के लिए या अवॉर्ड और नॉमिनी के बारे में और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://event.jagran.com/events/hitech-awards/mobile.html

chat bot
आपका साथी