हुंडई ने मनाई सेंट्रो की 20वीं वर्षगांठ, जानिये खास बातें

हुंडई ने भारत में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। हाल ही में कंपनी ने अपनी पॉपुलर कार सेंट्रो की 20वीं वर्षगांठ मनाई है।

By Pramod KumarEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 11:00 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 11:00 AM (IST)
हुंडई ने मनाई सेंट्रो की 20वीं वर्षगांठ, जानिये खास बातें

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। हुंडई ने भारत में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। हाल ही में कंपनी ने अपनी पॉपुलर कार सेंट्रो की 20वीं वर्षगांठ मनाई है। यह कंपनी की भारत में पहली कार थी। इस कार को हुंडई ने 23 सितंबर 1998 में लॉन्च किया था। उस समय सेंट्रो का मुकाबला मारुति जेन से था। इसके बाद कंपनी ने इसके कई अपडेटेड वेरिएंट पेश किए थे।

यह एंट्री लेवल सेगमेंट की पहली कार थी जिसमें मल्टी-पोर्ट फ्यूल इंजेक्शन (MPFI) इंजन था। अच्छे स्पेस, शानदार लुक्स, फॉग लैंप्स, रियर डिफोगर और एडजेस्टबल हेड रेस्ट्रेंस जैसी जरूरी फीचर के साथ यह कार मिडल-क्लास लोगों के लिए पहली पसंद बन गई थी। शाहरुख खान को कंपनी ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था।

सेंट्रो का प्रोडक्शन कंपनी के चेन्नई प्लांट से शुरू हुआ था। यह कंपनी की सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट की गई कारों में से एक है। चेन्नई प्लांट में दुनियाभर की अलग-अलग मार्केट के लिए सेंट्रो के लगभग 500 वेरिएंट का प्रोडक्शन किया गया। कंपनी ने भारत में बनी सेंट्रो की दुनियाभर में लगभग 18.5 लाख यूनिट्स बेची हैं। कंपनी अब इसका नया मॉडल लाने की तैयारी में है।

जल्द आएगा नया मॉडल

सेंट्रो ने भारत में छोटी कारों के सेगमेंट में एक नई जान डाल दी थी। कुछ समय पहले इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया था, लेकिन एक बार फिर यह कार भारत में पूरी तैयारी के साथ वापस आ रही है। नई सेंट्रो की कीमत 3.50 लाख रूपए से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला मारूति सेलेरियो से होगा।

कयास लगाए जा रहे है कि इस कार में 1.0 लीटर, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 69 पीएस की पावर देगा। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और एएमटी का विकल्प भी दिया जा सकता है। इसका माइलेज 25 किमी प्रति लीटर के आसपास हो सकता है। नई जनरेशन सैंट्रो में टॉल-ब्वॉय स्टैंस को बरकरार रखा जाएगा। कई बार हुंडई की इस कार को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी