होंडा ने अपने इस क्रूजर बाइक को किया अपडेट, मिलेंगे अब नए कलर ऑप्शन में

होंडा ने अपने क्रूजर रेंज को न्यू कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। हालांकि इस बाइक में केवल पेंट ऑप्शन ही बदला गया बाकी सारे फीचर्स और इंजन पहले की तरह हैं। आइये आपको बताते हैं इस 2022 न्यू मोटरसाइकिल में होंगे खास बदलाव।

By Atul YadavEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 02:11 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 08:38 AM (IST)
होंडा ने अपने इस क्रूजर बाइक को किया अपडेट, मिलेंगे अब नए कलर ऑप्शन में
होंडा अपने इन क्रूजर बाइक को किया अपडेट, मिलेंगे अब नए कलर ऑप्शन में

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जापानी बाइकमेकर कंपनी होंडा के क्रूजर मॉडल को काफी पंसद किया जाता है। कंपनी की क्रूजर बाइक, जिसको होंडा रेबल क्रूजर कहा जाता है। इस समय होंडा के इस क्रूजर के 3 मॉडल- रेबल 250, रेबल 500, रेबल 1100 मार्केट में उपलब्ध हैं। अब कंपनी ने अपने इस क्रूजर मोटरसाइकिल का क्रेज मार्केट में और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए इसे अपडेट कर रही है। इसी क्रम में होंडा ने अपने न्यू एडिशन क्रूजर बाइक होंडा रेबल 500, रेबल 1100 को नए अपडेट के साथ पेश किया है। आइये आपको बताते हैं इस नई मोटरसाइकिल में होंगे खास बदलाव।

2022 होंडा रेबल क्रूजर कलर ऑप्शन

अपडेटेड रिबेल 500 में नए कलर ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी ने क्रूजर मोटरसाइकिल पर पर्ल ऑर्गेनिक ग्रीन को जोड़ा है। नए जोड़े गए विकल्प को मौजूदा मैट जीन्स ब्लू, ग्रेफाइट ब्लैक और मैट एक्सिस ग्रे पेंट स्कीम के साथ बेचा जाएगा। इस बाइक में केवल पेंट ऑप्शन ही बदला गया बाकी सारे फीचर्स और इंजन पहले की तरह है।

होंडा के फ्लैगशिप रिबेल 1100 को भी नए रंग ऑप्शन मिले हैं। बाइक अब आकर्षक पर्ल स्टैलियन ब्राउन में आती है। मोटरसाइकिल को और भी स्पोर्टी ड्यूल-टोन देने के लिए इसे ब्लैक-आउट कंपोनेंट्स से पेंट किया गया है, जो पहले से और भी बोल्ड दिख सकती है। इसमें भी केवल पेंट ऑप्शन ही बदला गया बाकी सारे फीचर्स और इंजन पहले की तरह है।

इंजन

2022 होंडा रेबल 500 क्रूजर पहले के ही तरह 471cc इंजन के साथ आएगा, जो 47 bhp की पॉवर जेनरेट करने में सक्षम है। वहीं होंडा रेबल 1100 के इंजन की बात करें तो, यह क्रूजर भी पहले की तरह 1100cc पैरेलल-ट्विन इंजन के साथ आता है।

2022 होंडा रिबेल 1100 के भारतीय बाजार में जल्द ही आने की संभावना नहीं है। हालांकि, 2022 रेबल 500 को अगले कुछ सालों में देश में लॉन्च किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी