2022 Honda Super Cub से उठा पर्दा, मिलेंगे ये ख़ास अपडेट्स

कंपनी के दावे के अनुसार ये मोपेड 66.7 kmpl का माइलेज देती है। अगर बात करें इस मोपेड के फीचर्स की तो इसमें ग्राहकों को ऑल-LED हैडलाइट के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर स्मार्ट कीलेस इग्निशन सिस्टम दिया गया है।

By Vineet SinghEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:20 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:20 PM (IST)
2022 Honda Super Cub से उठा पर्दा, मिलेंगे ये ख़ास अपडेट्स
2022 Honda Super Cub से उठा पर्दा

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जापानी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी Super Cub 125 मोपेड को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। इस मोपेड को अब यूरो 5-कम्प्लायंट इंजन के साथ जोड़ा गया है, साथ ही साथ इसमें नये फीचर्स को भी ऐड किया गया है। ये मोपेड बेहद स्टाइलिश है और इसमें राइडर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए काफी फीचर्स दिए गए हैं।

अगर बात करें इंजन और पावर की तो इस मोपेड में अपडेटेड 125 cc सिंगल सिलेंडर ओवरहेड कैम, वाल्व इंजन है जो 7,500 आरपीएम पर 9.6 बीएचपी की अधिकतम शक्ति और 6,250 आरपीएम पर 10.4 एनएम का पीक टॉर्क देने में सक्षम है। अपडेटेड मोपेड में नया डिज़ाइन किया गया एयरबॉक्स दिया गया है। दूसरी ओर, ट्रांसमिशन को बरकरार रखा गया है। इसमें सेंट्रीफ्यूगल क्लच के साथ फोर-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो रियर व्हील को पावर ट्रांसमिट करता है।

आपको बता दें कि कंपनी के दावे के अनुसार ये मोपेड 66.7 kmpl का माइलेज देती है। अगर बात करें इस मोपेड के फीचर्स की तो इसमें ग्राहकों को ऑल-LED हैडलाइट के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्ट कीलेस इग्निशन सिस्टम, 780mm की सीट, आंसर बैक फंक्शन की दिया गया है। यह सुविधा वाहन की स्थिति का पता लगाने के लिए एक बटन के साथ प्रचारित होने पर टर्न इंडिकेटर्स को ब्लिंक करने की अनुमति देती है। बात करें सेफ्टी फीचर्स की तो Super Cub में सेफ्टी के लिए एबीएस लगाया गया है।

सस्पेंशन की बात करें तो इसमें ट्विन रियर शाॅक अब्जार्बर दिए गए है जो राइड को राइडर को कम्फर्टेबल रखता है। इस मोपेड में 17-इंच के कास्ट व्हील और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। इतना ही नहीं लंबे सफर के लिए मोपेड में 11 लीटर का फ्यूल टैंक लगाया गया है जो इसकी सीट के नीचे लगाया गया है।

1958 में पहली बार पेश किए जाने के बाद से होंडा ने 2017 तक सुपर क्यूब की 100 मिलियन से अधिक इकाइयां बेची हैं। कहने की जरूरत नहीं है, यह जापानी ऑटोमेकर की अब तक की सबसे लोकप्रिय पेशकशों में से एक है। नई मंकी बाइक की तरह ही इसके जल्द ही भारत में लॉन्च होने की संभावना नहीं है।  

chat bot
आपका साथी