Honda Livo, CB Honda 160R और Grazia पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानें कैसे उठाएं फायदा

Honda Livo CB Honda 160R Honda Grazia पर Honda की तरफ से Low Down Payment से लेकर No Cost EMI Finance और Paytm Cashback जैसे ऑफर्स दिए जा रहे हैं

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 09:37 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 06:00 AM (IST)
Honda Livo, CB Honda 160R और Grazia पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानें कैसे उठाएं फायदा
Honda Livo, CB Honda 160R और Grazia पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानें कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Honda अपनी बाइक्स और स्कूटर पर डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। दरअसल भारत में त्योहारों का सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में कंपनी अपने ग्राहकों को रिझाने का कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहती है। Honda अपनी Honda Livo, CB Honda 160R और Honda Grazia पर कई बेहतरीन ऑफर्स दे रही है। इन ऑफर्स में Low Down Payment से लेकर No Cost EMI, Finance और Paytm Cashback शामिल हैं। आज हम आपको इन बाइक्स और स्कूटर पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ भारतीय बाजार में इनकी क्या कीमत है इसके बारे में भी जानेंगे, तो डालते हैं एक नजर,

Honda Livo Honda Livo पर कंपनी की तरफ से 1,100 रुपए की लो डाउन पेमेंट ऑफर के साथ जीरो परसेंट प्रोसेसिंग फीस दिया जा रहे है। इस बाइक को आप No Cost EMI पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इसपर 2100 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। वहीं, अगर आप इस बाइक को Paytm के जरिए खरीदते हैं, तो आपको 7000 रुपये का Paytm Cashback मिलेगा। कीमत- Honda Livo की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 57,298 रुपये है, जो इसके Dics CBS वेरिएंट पर 60,627 रुपये तक जाती है।

CB Honda 160R

CB Honda 160R पर कंपनी की तरफ से 6999 रुपए की लो डाउन पेमेंट ऑफर के साथ जीरो परसेंट प्रोसेसिंग फीस और नो No Cost EMI जैसे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। आप इस बाइक पर 2100 रुपये की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप Paytm के जरिए CB Honda 160R को खरीदते हैं, तो आपको 7,000 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। कीमत- CB Honda 160R की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 86,500 रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 95,078 रुपये तक जाती है।

Honda Grazia

Honda अपने हाईपरफॉर्मेंस Grazia पर 1100 रुपए की लो डाउन पेमेंट ऑफर के साथ जीरो परसेंट प्रोसेसिंग फीस और नो No Cost EMI जैसे ऑफर्स दे रही है। इसके अलावा आप इस स्कूटर पर 2100 रुपये की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। वहीं, अगर आप Honda Grazia को Paytm के जरिए खरीदते हैं, तो आपको 7,000 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा।

कीमत- Honda Grazia Drum की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 61,002 रुपये है। वहीं, Grazia Drum Alloy की कीमत 62,932 रुपये है। जबकि, Grazia Disc की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 65,374 रुपये है।

chat bot
आपका साथी