Honda 2Wheelers की बिक्री में आई 55 फीसद की गिरावट, जानें कितने बेचे वाहन

Honda मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने घोषणा की है कि उसने कुल बिक्री (घरेलू+निर्यात) के साथ जून 2020 में 210879 यूनिट्स की डिस्पैच की है।

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 11:04 AM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 11:04 AM (IST)
Honda 2Wheelers की बिक्री में आई 55 फीसद की गिरावट, जानें कितने बेचे वाहन
Honda 2Wheelers की बिक्री में आई 55 फीसद की गिरावट, जानें कितने बेचे वाहन

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Honda मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने घोषणा की है कि उसने कुल बिक्री (घरेलू+निर्यात) के साथ जून 2020 में 210,879 यूनिट्स की डिस्पैच की है। कंपनी ने साल दर साल के आधार पर 55 फीसद की गिरावट दर्ज की है और जून 2019 में 476,364 यूनिट्स डिस्पैच की थी। वहीं, मई महीने में कंपनी ने 54,820 यूनिट्स डिस्पैच की थी। जून के पहले हफ्ते तक 95 फीसद से ज्यादा Honda के डीलरशिप्स फिर से शुरू हो चुके हैं और कंपनी ने पिछले महीने 156 फीसद की वृद्धि के साथ 3 लाख यूनिट्स की खुदरा बिक्री की है। वहीं, इस साल मई महीने में कंपनी ने 1.15 लाख यूनिट्स की खुदरा बिक्री की थी।

HMSI के डायरेक्टर - सेल्स एंड मार्केटिंग, यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, "होंडा के लगभग 95 फीसद डीलरों ने अपना कारोबार फिर से शुरू कर दिया है, जबकि हमारी सप्लाई चेन आगे चलकर सभी चार प्लांट्स में हमारे प्रोडक्शन कार्यों के रिबूटिंग के साथ संरेखित हुई है। हमारे रिटेल में 150 फीसद से अधिक बढ़ोतरी के साथ जून महीने में हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है।"

Honda 2Wheelers ने जून 2020 में घरेलू बिक्री में 202,837 यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि साल-दर-साल के हिसाब से 55 फीसद की गिरावट है। हालांकि, कंपनी ने जून महीने में 8042 यूनिट्स का निर्यात किया है, जबकि पिछले साल समान महीने में 25,476 यूनिट्स का निर्यात किया था। माह-दर-माह के हिसाब से निर्यात में 100 फीसद का उछाल देखा गया है। मई महीने में कंपनी ने 820 यूनिट्स का निर्यात किया था।

जून महीने में Honda ने करीब 22 लाख वाहनों की सर्विस की है, जबकि मई महीने में यह आंकड़ा 10.5 लाख वाहनों का रहा था। इसके साथ ही जून महीने में Honda ने अपने तीन BS6 मॉडल्स - Honda Grazia 125, Honda Livo 110 और Honda CD Dream 110 लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने पिछले महीने अपनी 2020 Africa Twin की डिलीवरी भी शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी