Hero XPulse 200 और 200T भारत में 1 मई को होगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

Hero XPulse 200 को सबसे पहले इटली में हुए 2017 EICMA Motorcycle Show में पेश किया था। अब यह बाइक भारतीय बाजार में लॉन्च के लिए तैयार है।

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 11:30 AM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 09:23 PM (IST)
Hero XPulse 200 और 200T भारत में 1 मई को होगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत
Hero XPulse 200 और 200T भारत में 1 मई को होगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Hero XPulse 200 को सबसे पहले इटली में हुए 2017 EICMA Motorcycle Show में पेश किया था। अब यह बाइक भारतीय बाजार में लॉन्च के लिए तैयार है। भारत की सबसे बड़ी 2-व्हीलर निर्माता अपनी XPulse 200 एडवेंचर को 1 मई 2019 को लॉन्च करेगी। कंपनी इसके साथ XPulse 200T टूरिंग मोटरसाइकिल को भी लॉन्च करेगी। XPulse 200 देश में लॉन्च होने वाली सबसे किफायती एडवेंचर मोटरसाइकिल होगी। इसमें Xtreme 200R के कई फीचर्स शामिल किए गए हैं। बता दें कि Xtreme 200R पिछले साल लॉन्च हुई थी। वहीं, बात करें XPulse 200T की, तो यह एक टूरिंग मोटरसाइकिल है, Xtreme 200 R का 200 सीसी इंजन का प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया गया है। माना जा रहा है कि XPulse 200 और 200T की एक साथ बाजार में बिक्री शुरू की जाएगी। XPulse 200 के फ्रंट में 21-इंच का स्पोक्ड व्हील दिया जाएगा। वहीं, इसके रियर में 18 इंच का व्हील होगा।.

Hero XPulse 200

परफॉर्मेंस- XPulse में Hero Xtreme 200R का इंजन इस्तेमाल किया गया है। इसमें पावर के लिए 198 सीसी, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया जाएगा। इसका इंजन 8,000 आरपीएम पर 18 bhp की पावर और 6,500 आरपीएम पर 17.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस होगा। ब्रेकिंग- इसमें सिंगल-चैनल ABS के साथ फ्रंट और रियर में ड्यूल-डिस्क ब्रेक सेटअप दिया जाएगा। फीचर्स- इसमें फुल-डिजिटल इंट्रूंमेंट पैनल मिलेगा, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाई-टर्न नेविगेशन फीचर देगा। कीमत- रिपोर्ट्स की मानें तो Hero XPulse 200 की एक्स शोरूम कीमत करीब 1 से 1.5 लाख के बीच होगी। लॉन्च- रिपोर्ट्स के मुताबिक Hero XPulse 200 मई 2019 में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है।

Hero XPulse 200T

परफॉर्मेंस- इसमें पावर के लिए 198सीसी, सिंगल-सिलिंडर, 2-वॉल्व इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8,000 आरपीएम पर 18 bhp की पावर और 6,500 आरपीएम पर 17.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस होगा। ब्रेकिंग- XPulse 200T में सिंगल-चैनल ABS, रियर डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे। फीचर्स- LED लाइट्स, फुल-डिजिटल इंट्रूंमेंट कंसोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाई-टर्न नेविगेशन फीचर भी मिलेगा। लॉन्च: रिपोर्ट्स के मुताबिक XPulse 200T मई 2019 में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है।

यह भी पढें:

इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम      

chat bot
आपका साथी