51,790 रुपये में खरीदें देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक, 80kmpl का देती है माइलेज

Hero Splendor अक्टूबर 2019 में Hero Motocorp के साथ देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बन गई है

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 03:43 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 03:43 PM (IST)
51,790 रुपये में खरीदें देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक, 80kmpl का देती है माइलेज
51,790 रुपये में खरीदें देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक, 80kmpl का देती है माइलेज

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप बजट सगमेंट में एक नई बाइक खरीदने जा रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपको पूरी पढ़नी चाहिए। आज हम आपके लिए देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक लेकर आए हैं। हम बात कर रहे हैं Hero Splendor की जो अक्टूबर महीने में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बन गई है। 125 सीसी सेगमेंट में आने वाली यह बाइक डीसेंट परफॉर्मेंस के साथ शानदार राइडिंग अनुभव देती है। इसका सिंपल लुक इसे हर वर्ग के लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प बनाता है। आज हम आपको Hero Splendor से जुड़ी हर बड़ी बात के बारे में बताएंगे। इनमें स्पेसिफिकेशन्स से लेकर कीमत और सेल्स नंबर तक शामिल हैं। तो डालते हैं Hero Motocorp की इस स्टाइलिश बाइक के बारे में,

अक्टूबर 2019 में कितनी बिकी

Hero Splendor अक्टूबर 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। इसके अक्टूबर महीने में 2,64,137 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, 2-व्हीलर सेगमेंट में यह अक्टूबर 2019 में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली 2-व्हीलर है।

अक्टूबर 2018 में कितनी बिकी थी

Hero Splendor की अक्टूबर 2019 में इस साल के अक्टूबर महीने के मुकाबले ज्यादा बिक्री हुई थी। पिछले साल अक्टूबर महीने में Hero Splendor की 2,68,377 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Hero Splendor का कैसा है परफॉर्मेंस?

परफॉर्मेंस- Hero Splendor के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 124.7 सीसी का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 11.3 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन- Hero Splendor के ट्रांसमिशन की बात करें तो इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। ब्रेकिंग फीचर्स- Hero Splendor के फ्रंट में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में भी 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। सस्पेंशन- Hero Splendor के रियर में ट्विन शॉक सस्पेंशन दिया गया है। डायमेंशन- Hero Splendor के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 2008 मिलीमीटर, चौड़ाई 740 मिलीमीटर और ऊंचाई 1080 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1262 मिलीमीटर है। जबकि, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 162 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 790 मिलीमीटर है।

New Hero Splendor की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतें KICK START DRUM BRAKE ALLOY WHEEL- Rs 51,790 SELF START DRUM BRAKE ALLOY WHEEL- Rs 53,790 SELF START DRUM BRAKE ALLOY WHEEL - i3s- Rs 55,200

chat bot
आपका साथी