Tata Tigor EV की पहली ग्राहक से खास बातचीत, बताया इस इलेक्ट्रिक कार का एक्सपीरियंस

हाल ही में दैनिक जागरण ऑनलाइन के टेक रिव्यूवर अनिर्बान मित्रा ने Tata Tigor EV की एक कस्टमर अंशुमाला से बात की। अंशुमाला दिल्ली की वह पहली कस्टमर हैं जिन्होंने यह इलेक्ट्रिक कार खरीदी है। आइये जानते हैं अंशुमाला का इस ईवी के प्रति क्या है राय।

By Atul YadavEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 11:05 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 08:52 AM (IST)
Tata Tigor EV की पहली ग्राहक से खास बातचीत, बताया इस इलेक्ट्रिक कार का एक्सपीरियंस
Tata Tigor EV की पहली ग्राहक से खास बातचीत

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। रिसर्च के मुताबिक इलेक्ट्रिक कारें पर्यावरण के लिए बेहतर होती हैं। यह पेट्रोल या डीजल कारों की तुलना में कम ग्रीनहाउस गैसों और वायु प्रदूषण का उत्सर्जन करती हैं और इससे ग्राहकों की जेब पर भी कम असर पड़ती है। भविष्य इलेक्ट्रिक व्हीकल का है, इसलिए मार्केट में लगातार इलेक्ट्रिक कारें और स्कूटर लॉन्च हो रही है। ऐसी ही एक शानदार ईवी है - Tata Tigor EV, जिसने आते ही कस्टमर्स के दिलों में जगह बना ली है।

Tata Tigor EV की क्या है खासियत

Tata Tigor EV भारत की किफायती इलेक्ट्रिक सेडान कार है। यह 4-स्टार GNCAP, फास्ट-चार्जिंग, लंबी दूरी और बहुत कुछ के साथ सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक सेडान कार है। यह Ziptron पावरट्रेन तकनीक से लैस है, जिसमें हाई परफॉर्मेंस एनर्जी-एफिशिएंट मोटर शामिल है। यह बेहतर टॉर्क जनरेट करता है। यह एक बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस और वाहन को तुरंत गति प्रदान करने में मदद करता है। इस कार में लिथियम-ऑयन बैटरी है, जो IP-67 सर्टिफिकेशन और 8 साल की वारंटी के साथ आती है।

रेंज

रेंज की बात करें तो, सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 300 किलोमीटर से ज्यादा का दावा किया जा रहा है। Tigor EV में पावर के लिए 26 kWh की लिथियम ऑयन बैटरी दी गई है, जो नए परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 55 kW की मैक्सिमम पावर और 170 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वैसे इसका लुक Tata Tigor फेसलिफ्ट के पेट्रोल मॉडल पर आधारित है।

हाल ही में दैनिक जागरण ऑनलाइन के टेक रिव्यूवर अनिर्बान मित्रा ने Tata Tigor EV की एक कस्टमर अंशुमाला से बात की। अंशुमाला दिल्ली की वह पहली कस्टमर हैं, जिन्होंने यह इलेक्ट्रिक कार खरीदी है।

Tata Tigor EV का कैसा रहा एक्सपीरियंस

अंशुमाला खुश हैं और अपने आप को भाग्यशाली मानती हैं कि वह दिल्ली में Tata Tigor EV की पहली कस्टमर बनीं। वह इस कार को 1500 किलोमीटर से भी ज्यादा चला चुकी हैं और अपने एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती हैं। उन्होंने दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में ड्राइविंग की और इसे शहर के लिए एक अच्छी ईवी कार बताया। हालांकि, उन्होंने TATA Nexon EV का टेस्ट ड्राई भी लिया है और उन्हें वह कार भी पसंद आई। लेकिन वह एसयूवी की जगह सेडान लेना चाहती थी, जो किफायती दाम में हो और दिल्ली के लिए सही हो, इसलिए उन्होंने Tata Tigor EV को ही चुना। बता दें कि यह कार तीन वेरियंट में उपलब्ध है और इसकी कीमत 12 से 13 लाख रुपए के बीच है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल के सामने किस तरह की समस्याएं हैं

अंशुमाला मानती हैं कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के सामने रेंज और चार्जिंग को लेकर एक समस्या है। क्योंकि ऐसी कारों में व्यक्ति रेंज को देखकर ही अपने ट्रिप की प्लानिंग करता है। उनके पास पहले भी एक इलेक्ट्रिक कार थी, जिसकी रेंज बहुत कम थी, इसलिए वह उससे लंबी ट्रिप पर नहीं जा पाती थी। बात करें Tata Tigor EV की तो अंशुमाला ने इस पर 280 किलोमीटर की रेंज को पार किया है और इसे वह काफी पर्याप्त बताती हैं।

Tata Tigor EV को कैसे करती हैं चार्ज

अंशुमाला Tata Tigor EV को घर पर ही चार्ज करती हैं, इसको लेकर टाटा कंपनी ने सेटअप तैयार करके दिया है। इसके अलावा, दिल्ली BSES स्कीम का भी वह फायदा उठा रही हैं। इसके तहत आप इलेक्ट्रिक वाहन के लिए एक अलग से मीटर लगवा सकते हैं, जिसका दाम भी अलग होगा। अंशुमाला ने यह मीटर एक हफ्ते में लगवा लिया और वह इसी की बिजली से वह Tigor EV को चार्ज करती हैं।

इलेक्ट्रिक कार में स्वीच करने की वजह अंशुमाला दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को बताती हैं। वह कहती हैं कि इससे उन्हें काफी पैसे की बचत भी हुई। और उन्हें Tata Tigor EV बहुत ही अरामदायक भी लगा। अगर आपको भी Tata Tigor EV के बारे में और जानकारी प्राप्त करनी है तो आप अंशुमाला का यह इंटरव्यू जरूर देखें।

दिल्ली की पहली Tata Tigor EV ग्राहक - https://www.youtube.com/watch?v=_3A3iYbSSXA

chat bot
आपका साथी