डुकाटी ने 2022 पैनिगेल वी4 से उठाया पर्दा, पहले से और भी ज्यादा दमदार; जानें खासियत

डुकाटी ने अपने न्यू 2022 पैनिगेल वी4 बाइक से पर्दा हटा दिया है। Ducati Panigale V4 को राइडर के लिहाज से पहले से अधिक शक्तिशाली बनाया गया है। ताकि राइडर पहले से और भी ज्यादा अपने राइड का आनंद ले सकें। आइये जानते हैं क्या है खास।

By Atul YadavEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:32 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 02:51 PM (IST)
डुकाटी ने 2022 पैनिगेल वी4 से उठाया पर्दा, पहले से और भी ज्यादा दमदार; जानें खासियत
डुकाटी ने 2022 पैनिगेल वी4 से उठाया पर्दा, पहले से और भी दमदार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। स्पोर्ट्स बाइक डुकाटी ने अपने न्यू 2022 पैनिगेल वी4 बाइक से पर्दा हटा दिया है, अब और भी दमदार रेसिंग फीचर्स से लैस Ducati Panigale V4 रेसर के लिए के विकल्प में जुड़ने को तैयार है। इटैलियन सुपरबाइक निर्माता ने एर्गोनॉमिक्स, एरोडॉयमिक्स, चेसिस, इंजन और इलेक्ट्रॉनिक्स को बदल दिया है। हालांकि, इस बाइक के कुछ फीचर्स पहले जैसे हो सकते हैं।

पहले से ज्यादा पॉवरफुल

कंपनी का दावा है कि Ducati Panigale V4 को राइडर के लिहाज से पहले से अधिक शक्तिशाली बनाया गया है। ताकि, राइडर पहले से और भी ज्यादा अपने राइड का आनंद ले सकें। नए डुकाटी के सीट और टैंक के सतह को पहले से और भी ज्यादा एरोडॉयनमिक्स के आकार का बनाया जा सकता है, जिससे राइडर को तेज रफ्तार में बाइक चलाते समय कोई भी कठिनाई न आए। वहीं पहले से और भी ज्यादा शक्तिशाली बनाने के लिए इस बाइक के इंजन और कुछ आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स में बदलाव किए जा सकते हैं, जिससे राइडर अपने लंबे सफर का आनन्द ले सकें।

Ducati Panigale V4 के एयरोडॉयनमिक्स पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह स्पोर्ट्स बाइक अब अधिक क्षमता के साथ अधिक कॉम्पैक्ट और पतले डबल-प्रोफाइल डिजाइन विंग को एकीकृत करता है। फेयरिंग के निचले हिस्से में कूलिंग सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए रिडिजाइन किए गए एक्सट्रक्शन सॉकेट दिए जा सकते हैं, जो लंबे राइड के दौरान इंजन के प्रदर्शन में सुधार करते हैं।

इंजन

इंजन की बात करें तो, 2022 Ducati Panigale V4 को लुब्रिकेशन सर्किट और नए ऑयल पंप के साथ अपडेट किया जा सकता है, जो पॉवर एबजॉर्बप्शन को कम करता है। नए डुकाटी के इंजन अब 3,000 आरपीएम पर 215.5 एचपी की पॉवर और 123.6 Nm की पीक टार्क जेनरेट करने करने में सक्षम है। इस नए मॉडल में पहले की तुलना में 1.5 एचपी अधिक है। इसके अलावा यह 4 इंजन कॉन्फ्रिग्रेशन के साथ आता है, जिसमें फुल, हाई, मीडियम और लो शामिल है।

chat bot
आपका साथी