मास्क ना पहनने को लेकर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा वीडिया, जानें ड्राइविंग करते हुए मास्क को लेकर क्या है नियम

स्टोरी का दर्शाती प्रतिकात्मक तस्वीर (फोटो साभार: जागरण फाइल फोटो)

जानकारी के लिए बता दें दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा है कि मास्क पहनने को लेकर किसी भी तरह की कोई ढील नहीं दी जाएगी। कोर्ट के मुताबिक मास्क कोविड-19 संक्रमण से स्वयं और दूसरों के बचाव का तरीका है।

BhavanaThu, 22 Apr 2021 12:37 PM (IST)

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क।  Delhi Curfew Mask Update : देश में कार को चलाते वक्त मास्क पहनने को लेकर रोजाना नए किस्से सामने आ रहे हैं, इनमें सबसे ताजा किस्सा आजकल इंटनेट पर खूब छाया हुआ है। अगर आपको नहीं पता है, तो बता दें, हाल ही मे दिल्ली में ड्राइविंग करते समय एक महिला और उसके पति को पुलिस ने मास्क ना पहनने पर रोका तो महिला ने अपनी दबंगई से पुलिस वालों को खूब खरी खोटी सुनाई इतना ही इस महिला ने यहां तक कहा कि आपने हमारी गाड़ी को कैसे रोका। किसने आपको यह हक दिया।

जब कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, तो कार के अंदर भी मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है, और दिल्ली में ऐसा ना करने पर भारी जुर्माना वसूला जा रहा है। इस बात से सभी परिचित हैं, कि दिल्ली में कर्फ्यू लगा हुआ है, और मास्क ना पहनने को लेकर पुलिस से बहस करने वाला दंपति यह भी नहीं बता पा रहा था कि वह अपनी कार में क्यों बाहर निकले हैं। इसके बजाय महिला कई मिनटो तक पुलिस वालो पर चिल्लाती रहती है।

अकेले मास्क ना पहनने पर भी कटता है चालान: जानकारी के लिए बता दें, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा है कि मास्क पहनने का लेकर किसी भी तरह की कोई ढील नहीं दी जाएगी। कोर्ट के मुताबिक मास्क कोविड-19 संक्रमण से स्वयं और दूसरों के बचाव का तरीका है।

हालांकि इससे पहले भी अकेले ड्राइविंग करते हुए मास्क पहनने को लेकर हाई कोर्ट को चुनौती दी गई थी। यानी अगर कोई व्यक्ति कार में अकेले सफर कर रहा है तो उसके लिए मास्क लगाना अनिवार्य नहीं है। दिल्ली में ऐसा ना करने पर 2000 रुपये का चालान काटा जाता है। इससे पहले चालान की राशि 500 रुपये रखी गई थी। खबरों के मुताबिक दंपति की पहचान पटेल नगर के निवासी पंकज और आभा के रूप में हुई है। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.