BMW और Mercedes Benz की ये नई कारें महज3.3 सेकेंड में पकड़ती हैं 100 Km की रफ्तार

BMW M5 Competition और Mercedes Benz G350d हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई हैं

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 06:52 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:57 PM (IST)
BMW और Mercedes Benz की ये नई कारें महज3.3 सेकेंड में पकड़ती हैं 100 Km की रफ्तार
BMW और Mercedes Benz की ये नई कारें महज3.3 सेकेंड में पकड़ती हैं 100 Km की रफ्तार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। दिवाली से पहले BMW और Mercedes Benz ने अपनी नई कारों को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इन कारों में पावरफुल इंजन के साथ कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इनका लुक काफी एलिगेंट है जो इन्हें रॉयल टच देता है। जर्मन कार कंपनी ने अपनी नई Mercedes Benz कंप्लेंट वाली G-class SUV, Mercedes Benz G350d को लॉन्च किया है। वहीं, BMW M5 Competition भी हाल ही में लॉन्च हुई है। आज हम आपको इन दोनों ही कारों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं BMW और Mercedes Benz की इन प्रीमियम कारों पर एक नजर,

BMW M5 Competition

BMW M5 Competition की एक्स-शोरूम कीमत 1.54 करोड़ रुपये है। इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 8-सिलेंडर वाला ट्विनटर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 633 PS की पावर और 750 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड M Steptronic ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें BMW जेस्चर कंट्रोल के साथ वायरलेस चार्जिंग और BMW डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, इसमें आपको कंपनी का मॉडर्न कॉकपिट कॉन्सेप्ट प्रोफेशनल मिलता है जो लेटेस्ट BMW ऑपरेटिंग सिस्टम 7.0 से लैस है।

रफ्तार की बात करें तो यह कार महज 3.3 सेकेंड्स में 100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल कर लेती है। इसमें डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC) के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और ऑटोमैटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ASC) जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Mercedes Benz G350d

Mercedes Benz G350d भारत में लॉन्च हो गई है। भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.5 करोड़ रुपये है। इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 2925cc का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 3400 से 4600 आरपीएम पर 286 Hp की मैक्सिमम पावर और 1200 से 3200 आरपीएम पर 600 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

रफ्तार की बात करें तो इसकी टॉप स्पीड 199 किलोमीटर प्रति घंटे है। य़ह कार महज 7.4 सेकेंड्स में 100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल कर लेती है। इसमें आपको 75 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक मिलता है। 

chat bot
आपका साथी