तय समय सीमा से पहले BMW स्थानीय रूप से बना रही BS6 मॉडल

BMW ने भारत में जो लेटेस्ट प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं वे BS4 और BS6 दोनों ही वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 08:28 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 08:28 AM (IST)
तय समय सीमा से पहले BMW स्थानीय रूप से बना रही BS6 मॉडल
तय समय सीमा से पहले BMW स्थानीय रूप से बना रही BS6 मॉडल

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BMW इंडिया ने घोषणा की है कि वह भारत में अपने सभी मॉडल्स को BS6 मानकों के अनुरूप कर रही है। पेट्रोल इंजन के अलावा कंपनी अपने डीजल मॉडल्स को भी तय समय सीमा अप्रैल 2020 से पहले ही BS6 में अपग्रेड कर रही है। कंपनी ने 5 सीरीज और 6 सीरीज ग्रान टूरिज्मो की BS6 डीजल वेरिएंट की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। इसके बाद कंपनी का अगला BS6 मॉडल X1 होगा।

BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ, रुद्रतेज सिंह ने कहा, "2019 हमारे लिए रोमांचक रहा है क्योंकि हमारे नए प्रोडक्ट पोर्टफोलियो ने लग्जरी कार बाजार में उल्लेखनीय कर्षण को जन्म दिया है। BS6 प्रोडक्ट की शुरुआत एक रणनीतिक कॉल है जिसे हम अपने नए प्रोडक्ट की अभूतपूर्व मांग को पूरा करने के लिए ले रहे हैं। आज BMW इंडिया के ग्राहकों के पास पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में BS6 कार खरीदने का विकल्प मौजूद है। मौजूदा BMW रेंज के लेटेस्ट प्रोडक्ट्स में नई टेक्नोलॉजी के साथ-साथ BS6 वेरिएंट के सीमित स्टॉक्स पर शानदार आकर्षक ऑनरशिप पैकेज भी मिल रहा है।"

BMW ने भारत में जो लेटेस्ट प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं वे BS4 और BS6 दोनों ही वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं। अगले साल की शुरुआत से BMW इंडिया अपने BS6 मॉडल्स की कीमतों में 6 फीसद तक की बढ़ोतरी कर देगी। हालांकि, आकर्षक वित्तीय ऑफर्स सीमित BS6 वेरिएंट्स पर उपलब्ध हैं।

दुनिया में BMW की एंट्री अब वास्तव में रोमांचक मोड़ पर है जिसमें कम ब्याज दर, आकर्षक ईएमआई, 7 साल तक का फ्लैक्सिबल लोन और BMW सर्विस इनक्लूसिव सहित दस साल तक के लिए आकर्षक सेवाएं उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें:

ड्राइवरों को देगी फ्री डॉक्टरी सलाह, Uber कर रही ये खास काम

Jagran HiTech Awards 2019: हैचबैक ऑफ द ईयर के ये हैं पसंदीदा दावेदार

chat bot
आपका साथी