लगातार बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, इन टू-व्हीलर्स को चलाने पर नहीं पड़ेगा कोई असर

Okinawa Lite और Crayon Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर माइलेज के साथ-साथ पावर में भी दमदार हैं।

By Sajan ChauhanEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 06:28 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:28 PM (IST)
लगातार बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, इन टू-व्हीलर्स को चलाने पर नहीं पड़ेगा कोई असर
लगातार बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, इन टू-व्हीलर्स को चलाने पर नहीं पड़ेगा कोई असर

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते हैं तो इससे आप पर्यावरण के हित में एक कदम बढ़ाते हैं और साथ-साथ अपनी जेब खर्च को भी कम कर सकते हैं। पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के मुकाबले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर काफी ज्यादा माइलेज देते हैं। इसी के साथ इन्हें चार्ज करने में ज्यादा खर्च नहीं आता है। आज हम आपको भारतीय बाजार में मौजूद दो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के बारे में बता रहे हैं जो कि माइलेज में काफी ठीक हैं। आज के समय में सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने के लिए काफी प्रोत्साहन दे रही है। सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सब्सिडी दी जा रही है, जिसके बाद कीमत में काफी कमी आई है।

Okinawa Lite

पावर और स्पेशिफिकेशन की बात करें तो Okinawa Lite में 250W की BLDC इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जिसे 40 V, 1.25 KWH की लिथियम-आयन बैटरी से पावर दी जाती है। हाई स्पीड की बात की जाए तो Okinawa Lite स्कूटर 25 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। वहीं रेंज की बात करें तो Okinawa Lite सिंगल चार्जिंग में 50-60 किमी तक चल सकता है। चार्जिंग समय के मामले में Okinawa Lite महज 4-5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। कीमत की बात की जाए तो Okinawa Lite की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 59,990 रुपये है।

Crayon Envy

पावर और स्पेशिफिकेशन की बात करें तो Crayon Envy में 250 वॉट की हाई पर्फोरमेंस बीएलडीसी मोटर है जिसे 48/60V VRLA/Li- ion बैटरी से पावर दी जाती है। अधिकतम रफ्तार की बात करें तो Crayon Envy स्कूटर 25 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल सकता है। कीमत के मामले में Crayon Envy की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 53,000 रुपये है।

यह भी पढ़ें: 26.20 Km का माइलेज देती है ये किफायती 7 सीटर कार, मात्र इतने से शुरू है कीमत

यह भी पढ़ें: ये तीन SUV हैं सबसे धाकड़, जानें फीचर्स में कौन सी है रहेगी बेस्ट

chat bot
आपका साथी