आनंद महिंद्रा ने Twitter पर पूछा एक फोटो का कैप्शन, सटीक जवाब देने वाले को ईनाम में कार देने का किया वादा

Mahindra Mahindra के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक अजीबोगरीब वाहन की तस्वीर शेयर करके उसका कैप्शन पूछा।

By Sajan ChauhanEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 12:01 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 12:01 PM (IST)
आनंद महिंद्रा ने Twitter पर पूछा एक फोटो का कैप्शन, सटीक जवाब देने वाले को ईनाम में कार देने का किया वादा
आनंद महिंद्रा ने Twitter पर पूछा एक फोटो का कैप्शन, सटीक जवाब देने वाले को ईनाम में कार देने का किया वादा

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra & Mahindra के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्विट्स को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। आनंद महिंद्रा उन बिजनेसमैन में से एक हैं जो कि ट्विटर पर सबसे ज्यादा एक्टिव हैं और भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले बिजनेमैन भी हैं। 17 सितंबर को आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक अजीबोगरीब वाहन की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर शेयर करने के साथ यह भी लिखा है जो भी इस वाहन की तस्वीर के लिए उचित कैप्शन देगा वह उसे महिंद्रा का कोई वाहन गिफ्ट में देंगे।

उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा कि 'मैंने कुछ समय से कैप्शन प्रतियोगिता नहीं की है। कैप्शन के लिए यह अजीबोगरीब तस्वीर बिल्कुल सही है। कैप्शन अंग्रेजी, हिंदी या हिंग्लिश में हो सकता है और एंट्री कल सुबह (बुधवार) 10 बजे तक ही स्वीकार होंगी। और हमेशा की तरह विजेता को एक महिंद्रा वाहन का डाई-कास्ट स्केल मॉडल मिलेगा। अगर आप भी इस फोटो के लिए कैप्शन देने के बारे में सोच रहे हैं तो अब इसका समय समाप्त हो चुका है और भविष्य में फिर कभी आनंद महिंद्रा द्वारा पेश की जाने वाली ऐसी प्रतियोगिता के लिए तैयार रहना है।

महिंद्रा देश में अपनी एसयूवी के लिए जानी जाती है। Mahindra Scorpio भारत में लोकप्रिय एसयूवी में से एक है।

पावर और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mahindra Scorpio 3 इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। Scorpio के S3 वेरिएंट में 2,523 सीसी का m2DICR 4 सिलेंडर वाला, 4 स्ट्रॉक टर्बो चार्ज्ड, डायरेक्ट इंजेक्शन, कॉमन रेल डीजल इंजन है जो कि 75 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। S5 और S7 (120 बीएचपी) वेरिएंट में 2179 सीसी का mHawk 4 सिलेंडर वाला वेरिएबल जियोमैटरी टर्बोचार्जर, 4 वाल्व पर सिलेंडर, कॉमन रेल डायरेक्ट इंजेक्शन टेक्नोलॉजी डीजल इंजन है जो कि 120 बीएचपी की पावर और 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। S7 (140एचपी), S9 और S11 वेरिएंट में 2179 सीसी का mHawk 4 सिलेंडर वाला वेरिएबल जियोमैटरी टर्बोचार्जर, 4 वाल्व पर सिलेंडर, कॉमन रेल डायरेक्ट इंजेक्शन टेक्नोलॉजी इंजन है जो कि 140 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। कीमत की बात करें तो Mahindra Scorpio की एक्स शोरूम कीमत करीब 10 लाख से 16.63 लाख रुपये तक है।

यह भी पढ़ें: भारतीय नेताओं की फेवरेट हैं ये दो SUV, काफिले में अक्सर आती हैं नजर

यह भी पढ़ें: देश में बिकने वाले सबसे किफायती Scooter, ये खास फीचर्स जो आपको आएंगे पसंद

chat bot
आपका साथी